पूर्व कांग्रेसी मंत्री धर्मसोत की रिहाई आज संभव

पूर्व कांग्रेसी मंत्री साधु सिंह धर्मसोत की नाभा जेल से आज रिहाई संभव है। धर्मसोत को 2 दिन पहले पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से रेगुलर बेल मिली। इसके बाद भी उन्हें नाभा जेल से नहीं छोड़ा गया। जेल प्रबंधन ने तर्क दिया कि सरकार से उन्हें जानकारी मिली कि धर्मसोत पर दर्ज केस में नई धाराएं जोड़ी गई हैं। उन्हें जमानत सिर्फ करप्शन केस में मिली है।

इसलिए उन्हें रिहा नहीं किया जा सकता। जिसके बाद धर्मसोत के वकीलों ने दोबारा हाईकोर्ट में पहुंच की। जिसके बाद धर्मसोत को नई धाराओं में भी जमानत मिल गई है। इसके बाद आज शाम तक वह जेल से रिहा हो सकते हैं।

धर्मसोत को विजिलेंस ब्यूरो ने 3 महीने पहले करप्शन केस में गिरफ्तार किया था। जिसके बाद इस केस में IPC की धारा 420, 467, 468 और 471 भी जोड़ दी गई है। नाभा जेल के अफसरों के मुताबिक उनके पास जो जमानत ऑर्डर पहुंचा है, उसमें इन धाराओं में जमानत नहीं है। जेल प्रशासन का कहना है कि उन्हें भी अब ही इसके बारे में पता चला है। उन्हें फैक्स के जरिए यह जानकारी भेजी गई। जिसके बाद उनकी रिहाई रोक दी गई।

Related Articles

Back to top button