12 लोगों की मौत, 11 से ज्यादा घायल; 2018 के बाद लगी इतनी भयानक आग

वियतनाम के एक बार में आग लग गई। इसमें 12 लोगों की मौत हो गई। ये बार 4 मंजिला इमारत में था। आग दूसरी और तीसरी मंजिल लगी। कुछ लोगों ने खिड़की से कूद कर अपनी जान बचाई। आग लगने के कारण का पता नहीं चल सका है। मामले की जांच की जा रही है।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा- थुआन एन सिटी के बार में आग मंगलवार देर रात लगी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम और दमकल अधिकारी मौके पर पहुंचे। रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। बार में रखे लकड़ी के फर्नीचर ने आग पकड़ी ली जिससे आग 2 मंजिलों में फैल गई। उन्होंने कहा कि घायलों और मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।

घायलों को अस्पताल ले जाया गया
घटनास्थल पर मौजूद एक व्यक्ति ने बताया कि आग लगने की खबर मिलते ही लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। उन्होंने कहा- आग लगते ही कुछ लोग दरवाजे की ओर भागे। कुछ खिड़कियों से बाहर कूद गए। कुछ लोगों के हाथ-पैरों में फ्रैक्चर आए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

घटनास्थल पर एंबुलेंस भी पहुंच गई। घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया।

घटनास्थल पर एंबुलेंस भी पहुंच गई। घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया।

पिछले महीने हुई थी 3 दमकलकर्मियों की मौत
अगस्त 2022 में हनोई के एक बार में आग लगी थी, जिसे बुझाते समय 3 दमकल अधिकारियों की मौत हो गई थी। इसके पहले हो ची मिंन शहर के एक अपार्टमेंट में साल 2018 में भयानक आग लगी थी। इसमें 13 लोगों की मौत हो गई थी। 2016 में भी हनोई के एक बार में आग लग गई थी। इस हादसे में भी 13 लोगों की जान गई थी। इसके बाद बार और रेस्टोरेंट्स में फायर सेफ्टी पर सवाल उठे थे।

Related Articles

Back to top button