पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में हेरोइन सहित 2 तस्कर गिरफ्तार

गौरव यादव आई.पी.एस. पुलिस महानिदेशक, पंजाब, हरमनबीर सिंह गिल आई.पी.एस. डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल पुलिस फिरोजपुर रेंज, के दिशा-निर्देशों और गुरमीत सिंह सीनियर कप्तान पुलिस फाजिल्का के नेतृत्व में फाजिल्का पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
इसी मुहिम के तहत सब इंस्पेक्टर हरदेव सिंह मुख्य अधिकारी थाना सदर फाजिल्का के नेतृत्व में एएसआई मंगल सिंह द्वारा गश्त के दौरान 02 नशा तस्करों को काबू कर उनसे 01 किलो 33 ग्राम हेरोइन बरामद करने में सफलता हासिल की है। दिनांक 06-06-2025 को थाना सदर फाजिल्का के मुख्य अधिकारी सब इंस्पेक्टर हरदेव सिंह की देखरेख में सहायक थानेदार मंगल सिंह पुलिस पार्टी सहित थाना सदर फाजिल्का के क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की जांच के लिए गश्त कर रहे थे।
गश्त के दौरान पुलिस पार्टी ने गांव बेह कलंदर के पास 02 युवकों को आते देखा। पुलिस दल ने जब उन्हें संदेह के आधार पर रोका तो पता चला कि उनके पास कुछ नशीले पदार्थ है। इस अवसर पर लवदीप सिंह गिल, पी.पी.एस. उप पुलिस अधीक्षक (स्थानीय) को बुलाकर उक्त व्यक्तियों के बैग की तलाशी ली गई तो उसमें से एक काले लिफाफे में 01 किलो 33 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
गिरफ्तार किए गए ड्रग तस्करों की पहचान हरदीप सिंह पुत्र सुखमंदर सिंह, निवासी अमर सिंह वाला, 33LLW, पीली बंगा, हनुमानगढ़, राजस्थान और जयदीप सिंह पुत्र बूटा सिंह, निवासी खारा चक, सादुल सिटी, श्री गंगानगर (राजस्थान) के रूप में हुई। उनके खिलाफ मुकदमा नंबर 145 तारीख 06-06-2025 अपराध 21(सी)/29/61/85 एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना सदर फाजिल्का में दर्ज कर अगली कार्रवाई की जा रही है। आरोपी हरदीप सिंह के खिलाफ पहले ही एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया जा चुका है



