FEATURED
मिर्ज़ा एजाज़ बेग ने कार्यालय हज कमेटी में किया वृक्षारोपण

रायपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के चेयरमेन मिर्ज़ा एजाज़ बेग ने कार्यालय हज कमेटी बैरन बाजार रायपुर में वृक्षारोपण किया। उन्होने इस अवसर पर पर्यावरण की आवश्यकता एवं महत्ता से अवगत कराते हुए सभी को पर्यावरण की सुरक्षा हेतु जागरूकता लाने के लिये अपना कर्तव्य निभाने हेतु प्रेरित किया। श्री बेग ने कहा कि वृक्षारोपण के साथ – साथ पेड़ों की सुरक्षा भी ज़रूरी है। इस अवसर पर हज कमेटी सदस्य मौलाना अमीर बेग, मौलाना हसन अब्बास, मौलाना महताब, कार्यपालन अधिकारी डाॅ. खुशबू उस्मान सहित कार्यालय के सभी कर्मचारीगण व अन्य उपस्थित रहें।



