इंदिरा वार्ड उपचुनाव में करारी हार से महापौर की मानसिक स्थिति हुई खराब,शहर के देवतुल्य नागरिक उन्हें पाकिस्तानी नजर आने लगे- राजेश चौधरी

वार्ड की जनता को पाकिस्तानी कहना इनकी बौखलाहट, कुत्सित मानसिकता व ओछी राजनीति का प्रतीक,अपनी बेतुकी व आपत्तिजनक बयान हेतु माफी मांगे महापौर …
जगदलपुर।नगर निगम जगदलपुर के नेता प्रतिपक्ष राजेश चौधरी ने जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से शहर के महापौर द्वारा दिए गए आपत्तिजनक बयान को लेकर तंज कसते हुए कहा कि इंदिरा वार्ड क्रमांक 16 मैं हुए उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी ने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को 436 वोट से हराया इस हार की वजह से महापौर की मनोस्थिति बिगड़ गई है इंदिरा वार्ड के सम्मानित नागरिक उन्हें पाकिस्तानी नजर आने लगे महापौर उनके प्रत्याशी की हर को नहीं पचा पा रहे हैं और अपनी नाकामी को छुपाने के लिए ऊलजलूल बयान बाजी करने लगे प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से महापौर से कहना चाहता हूं कि वह शहर की जनता को बताएं कि वह किस वार्ड की जनता को पाकिस्तान बोल रहे हैं हमने वार्ड में हमारे स्वर्गीय पूर्व पार्षद अब्दुल रशीद जी के द्वारा किए हुए विकास कार्यों और आगे भी उनके अधूरे सपने को पूरा करने की बात को लेकर जनता से वोट मांगा है इंदिरा वार्ड के सम्मानित नागरिकों ने स्वर्गीय अब्दुल रशीद के कार्यों को भूले नहीं है और कांग्रेस पार्टी ने एक साधारण सौम्य सरल व्यक्तित्व वाले कार्यकर्ताओं को प्रत्याशी घोषित किया। कांग्रेस प्रत्याशी रामकृष्ण तिवारी ने भी स्वर्गीय अब्दुल रशीद के साथ मिलकर वार्ड की सेवा करते आए हैं और अब्दुल रशीद के स्वर्गवास के बाद से रामकृष्ण तिवारी द्वारा वार्ड वासियों के कार्यों को करके दिखाया जिसके फल स्वरुप वार्ड वासियों ने स्वस्फूर्त घर से निकलकर कांग्रेस के पक्ष में अपना मतदान किया। वहीं भारतीय जनता पार्टी जो की इंदिरा वार्ड में पैराशूट लैंडिंग वाले व्यक्ति को अपना प्रत्याशी बनाया भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी चयन के दिन ही वार्ड की जनता ने कांग्रेस के पक्ष में अपना मत सुनिश्चित कर दिया था। जिसे महापौर एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक जान चुके थे और हारने के भय से इंदिरा वार्ड का चुनाव जीतने के लिए साम दाम दंड भेद सब कुछ इस्तेमाल किया एक वार्ड के उप चुनाव में बड़े-बड़े चेहरों को सामने करके जनता को भ्रमित करने का प्रयास किया महापौर ने उस वार्ड में बैठक लेकर जनता के साथ झूठे वादे किए जबकि छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार को पूरे ढाई साल हो चुके हैं वही नगर निगम जगदलपुर में भारतीय जनता पार्टी की निगम सरकार महापौर के नेतृत्व में पूरे सवा साल हो चुके हैं इन सवा सालों में यदि महापौर जी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण देव के द्वारा किसी प्रकार का कोई भी कार्य इंदिरा वार्ड या शहर के किसी भी वार्ड में किया गया होता तो जनता इसका प्रतिफल अवश्य देती क्योंकि महापौर ने सिर्फ और सिर्फ जनता को भ्रमित करके फोटो खींचने का कार्य किया इस कारण से शहर की जनता उनके असली चेहरों को पहचान चुकी है जिसके फल स्वरुप जनता ने अपना वोट कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में देकर छत्तीसगढ़ की भारतीय जनता पार्टी की सरकार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष/विधायक व महापौर को आईना दिखाने का कार्य किया है जिसके तिलमिलाहट में महापौर गलत बयान बाजी करते फिर रहे हैं महापौर को बताना चाहिए कि वह किस वार्ड की जनता को पाकिस्तान और किस वार्ड की जनता को हिंदुस्तानी बताने की कोशिश कर रहे हैं माफ और जी का बयान उनकी मनुष्य और मनुष्य के बीच भेद वाली मानसिकता को दर्शाता है इससे पहले भी महापौर के द्वारा जातीय भेद धार्मिक भेद वाले बयान बाजी के लिए माफी मांगा गया है बावजूद इसके महापौर की मानसिकता में कोई परिवर्तन दिखाई नहीं दे रहा है महापौर जी साबित करें किस वार्ड की जनता पाकिस्तानी है अन्यथा सार्वजनिक रूप से महापौर जी को इंदिरा वार्ड की जनता और शहर की जनता से माफी मांगनी चाहिए महापौर का बयान निंदनीय है और कांग्रेस पार्षद दल कांग्रेस पार्टी उक्त बयान का भरसक निंदा करता है। महापौर जी को चुनाव हारने के बाद हिंदुस्तानी पाकिस्तानी हिंदू मुस्लिम करने का कोई अधिकार नहीं है इस प्रकार की बयान बाजी से हमारे शहर की सौहार्द पूर्ण वातावरण खराब होने की संभावना बढ़ती है इसलिए महापौर को ऐसे बयान बाजी से बचना चाहिए और शहर की जनता से माफी मांगना चाहिए।*



