छत्तीसगढ़ से चार म्यू थाई खिलाड़ी विश्व चैंपियनशिप खेलने कुआलालंपुर (मलेशिया) जाएंगे।


कु टिकेश्वरी साहू, कु समिधा अग्रवाल, युवराज सिंह और प्रवीण कृष्ण जायसवाल भारतीय म्यूथाई दल में शामिल।
IFMA सीनियर वर्ल्ड म्यू थाई चैंपियनशिप, 16 – 26 जून 2026, कुआलालंपुर (मलेशिया) हेतू 30 सदस्यीय दल घोषित।
वर्ल्ड स्कूल चैंपियनशिप, 17 – 21 जून 2016, कुआलालंपुर (मलेशिया) हेतू 18 सदस्यीय दल घोषित।
टिकेश्वरी साहू और प्रवीण का सीनियर वर्ग में चयन।
युवराज और समिधा वर्ल्ड स्कूल चैंपियनशिप हेतू चयनित।
••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••
अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक कमेटी (IOC) से मान्यता प्राप्त संस्था इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ म्यू थाई एसोसिएशन (IFMA) की भारत मे मान्यता प्राप्त संस्था यूनाइटेड म्यू थाई एसोसिएशन इण्डिया (UMAI) द्वारा सीनियर महिला – पुरूष (23 वर्ष और 23 वर्ष से ऊपर) वर्ग की IFMA सीनियर वर्ल्ड म्यू थाई चैंपियनशिप और वर्ल्ड स्कूल चैंपियनशिप कुआलालंपुर (मलेशिया) में भाग लेने के लिए छत्तीसगढ़ से 02 महिला और 02 पुरुष म्यूथाई खिलाड़ियों का चयन किया गया है।
भारतीय म्यू थाई दल म्यू थाई फेडरेशन (UMAI) के महासचिव श्री श्रीराम चौधरी (राजस्थान) के नेतृत्व में 16 जून 2026 की रात 30 सदस्यीय सीनियर वर्ग और 18 सदस्यीय स्कूल विद्यार्थियों का भारतीय म्यूथाई दल कोलकाता से कुआलालंपुर (मलेशिया) के लिए रवाना होगा।
उल्लेखनीय हैं कि वर्ल्ड म्यू थाई चैंपियनशिप का आयोजन 16 से 26 जून 2026 तक और वर्ल्ड स्कूल गेम्स का आयोजन 17 – 21 जून 2016 तक कुआलालंपुर (मलेशिया)) में ही किया जा रहा है।
उपरोक्त जानकारी देते हुए राज्य म्यू थाई संघ के अध्यक्ष लखन कुमार साहू और महासचिव अनीस मेमन ने आगे बताया कि छत्तीसगढ़ खेल जगत के लिए अत्यन्त गर्व का विषय है कि उक्त दोनों अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं हेतू छत्तीसगढ़ से 02 महिला (कु टिकेश्वरी साहू और कु समिधा अग्रवाल) और 02 पुरुष (युवराज सिंह और प्रवीण कृष्ण जायसवाल) कुल चार खिलाड़ियों का चयन किया गया है जो भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
उन्होंने आगे बताया कि अपने वजन वर्ग में पाँच बार की राष्ट्रीय मार्शल आर्ट्स चैम्पियन रायपुर की कु टिकेश्वरी साहू (कोच – खेल एवँ युवा कल्याण दंतेवाड़ा) पूर्व में भी चार बार अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में भारत का प्रतिनिधित्व कर देश के लिए पदक जीत चुकी है और वर्तमान में यूनाइटेड म्यूथाई एसोसिएशन ऑफ इण्डिया (UMAI) की नेशनल कोच है।
12वीं कक्षा के अपने वजन वर्ग में पाँच बार के राष्ट्रीय मार्शल आर्ट्स चैम्पियन जगदलपुर (बस्तर) के युवराज सिंह भी पांच बार अंतरराष्ट्रीय म्यूथाई चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व कर पदक जीते है और एशियन यूथ गेम्स 2025 बहरीन में भारत का प्रतिनिधित्व किया है इस बार भी ये दोनों खिलाड़ी क्रमशः IFMA वर्ल्ड म्यूथाई चैंपियनशिप और वर्ल्ड स्कूल गेम्स हेतू चयनित हुए है।
11वीं कक्षा की रायपुर की कु समिधा अग्रवाल और प्रवीण कृष्ण जायसवाल विगत दो वर्षों से अपने अपने वजन वर्ग के नेशनल चैंपियन होने के कारण क्रमशः वर्ल्ड स्कूल गेम्स और IFMA वर्ल्ड म्यूथाई चैंपियनशिप हेतू चयनित हुए है।
उल्लेखनीय है कि वर्ल्ड म्यूथाई चैंपियनशिप में सीनियर वर्ग के 15 पुरुष, 10 महिला खिलाड़ी, 02 कोच, 02 निर्णायक और 01 फेडरेशन अधिकारी सहित 30 सदस्य भाग लेंगे जो 23 वर्ष या 23 वर्ष के ऊपर है।
जबकि वर्ल्ड स्कूल म्यूथाई चैंपियनशिप में स्कूलों में अध्ययनरत 12 पुरुष, 05 महिला कुल 17 खिलाड़ी भाग लेंगे जो 18 वर्ष के अंदर है। इनके साथ 01 कोच भी जाएंगे इस तरह 18 सदस्यीय स्कूली दल भाग लेगा।
उक्त अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए लगभग ढाई लाख रुपये से अधिक का व्यय प्रति खिलाड़ी अनुमानित हैं जिसे खिलाड़ी स्वयं के स्त्रोत से फेडरेशन को भुगतान करेंगे।
राज्य म्यू थाई संघ ने खेल प्रेमियों से छत्तीसगढ़ के चयनित चारों खिलाड़ियों को यथासंभव अधिकतम आर्थिक सहायता प्रदान करने का अनुरोध किया है ताकि उसकी खेल प्रतिभा को अंतरराष्ट्रीय मंच मिल सके और देश के लिए पदक जीत सके।



