एगप्लांट की ऐसी स्वादिष्ट डिशेज,जिसे आप खाकर कहेंगे कि क्या यह वाकई बैंगन है?  

बैंगन स्पाइसी करी 
नॉर्थ इंडिया में यह रेसिपी बहुत ही फेमस है। यह बैंगन और कई पिसे हुए मसालों के मिक्सचर से धीमी आंच पर बनाई जाती है। इसे आप रोटी या रुमाली रोटी के साथ खा सकते हैं। 


एगप्लांट सैंडविच 
आप इस रेसिपी को ब्रेकफास्ट में भी खा सकते हैं। इस रेसिपी को इटली में बेहद पसंद किया जाता है। इसे बनाने के लिए टोस्ट को भुने हुए बैंगन से भर दें आप इसमें अपनी मनपसंद सब्जियां भी डाल सकते हैं। 

एगप्लांट पास्ता 
आप पास्ता में शिमला मिर्च की जगह बैंगन भी डाल सकते हैं। आपको बस बैंगन को रोस्ट करके स्मोकी फ्लेवर के साथ पास्ता बनाना है। यह आपको बहुत ही यूनिक स्वाद वाला लगेगा। 

गिल्ड एगप्लांट 
अगली हाउस पार्टी के लिए, ग्रिल्ड पनीर या चिकन के बजाय गिल्ड एगप्लांट का इस्तेमाल करें। आपको और मेहमानों को इस डिश से प्यार हो जाएगा। 

एगप्लांट सैलेड डिप 
साल्सा स्प्रेड खाकर बोर हो गए हैं, तो आप एगप्लांट डीप भी ट्राई कर सकते हैं। इसका तीखा और स्मोकी फ्लेवर आपको बेहद पसंद आएगा। 

Related Articles

Back to top button