शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय :पर्चा लीक मामले में नवनीत चांद ने कुलपति के नाम सौंपा ज्ञापन कहा -दोषियों पर हो कड़ी कार्यवाही


जगदलपुर ।मुख्य परीक्षा के पर्चा लीक मामले में दोषियों पर कार्यवाही को लेकर जनता कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं मुख्य संयोजक बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा के नवनीत चांद ने शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय कुलपति को ज्ञापन सौंपा है।
ज्ञापन में उन्होंने कड़ी से कड़ी कार्यवाही किये जाने की बात कही है उन्होंने कहा है कि उचित कार्यवाही के अभाव में उग्र कदम उठाएंगे।
विदित हो कि मुख्य परीक्षा के पर्चा लीक मामला लगातार सुर्खियों में रहा है और अब बस्तर हित के साथ युवा छात्र-छात्राओं एवं बेरोजगारों के लिए निरंतर कार्य करने एवं उनकी आवाज उठाने वाले वाले बस्तर के युवा नेता जनता कांग्रेस के जिलाध्यक्ष एवं मुक्ति मोर्चा के मुख्य संयोजक नवनीत चांद आज मामले को लेकर पदाधिकारियों के साथ विश्वविद्यालय पहुंचे एवं वहां पहुंचकर उन्होंने उक्त विषय पर अपनी मांगों का ज्ञापन सौपा गया। ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने कहा है कि इस मामले में कार्यपरिषद की आपात बैठक बुलाकर दोषी पर कड़ी कार्यवाही की जाए उन्होंने कहा कि उक्त प्राध्यापक को लेकर जानकारी है कि अभी भी वे मुख्य परीक्षा के कार्य में वे लगे हुए हैं एवं पर्चा सीटिंग कर रहे हैं । इन्हें तत्काल भार मुक्त कर कार्यवाही होना चाहिए श्री नवनीत चांद ने आगे कहा है कि इस मामले को लेकर बस्तर मुक्ति मोर्चा कुलपति व राज्यपाल महोदय के संज्ञान में मामले को उजागर करने वे उग्र कदम उठाएंगे उन्होंने आग्रह किया है कि मिलीभगत के इस शर्मनाक कांड में प्राध्यापक एवं उनके साथियों का नाम उजागर किया जाए जिससे आइंदा इस तरह की हरकत विश्वविद्यालय में ना हो।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष नीलांबर सेठिया ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष अजय बघेल बकावंड से नीलांबर भद्रे शहर अध्यक्ष राहुल कुमार पांडे ,उमा शंकर कश्यप आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।



