अपनी लेखनी से बस्तर की आवाज मुखर करने वरिष्ठ पत्रकार नवीन श्रीवास्तव को “हमसे भी है बस्तर” अवार्ड

स्थापना के बेमिसाल 2 साल अवसर पर मुक्तिमोर्चा ने किया सम्मानित प्रदान किया प्रशस्ति पत्र

रायपुर।बुनियादी समस्याओं के साथ जुड़े बस्तर के मुद्दों को लेकर गांव से सड़क तक की लड़ाई के साथ लगातार जनहित में कार्य करने वाली बस्तर अधिकार मुक्तिमोर्चा ने अपने स्थापना दिवस के 2वर्ष पूर्ण करने के अवसर पर अपनी पत्रकारिता एवं लेखनी से बस्तर हित में निरन्तर आवाज उठाने वाले जगदलपुर बस्तर के वरिष्ठ पत्रकार एवं अपनी लेखनी प्रतिभा से छत्तीसगढ़ के पत्रकारिता में विशिष्ट स्थान रखने वाले श्री नवीन श्रीवास्तव को “
हमसे भी है बस्तर ” अवार्ड से नवाजा गया एवं सम्मान स्वरूप प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया । इस अवसर पर मुक्तिमोर्चा मुख्य संयोजक श्री नवनीत चांद के साथ मोर्चा के अन्य उपस्थित पदाधिकारियों को श्रीवास्तव ने अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया है कि है कि
मुक्तिमोर्चा इसी तरह निरन्तर बस्तर के सर्वांगीण विकास हेतु अपना कार्य करता रहेगा। इस अवसर पर पदाधिकारियों
नीलांबर सेठिया ,राहुल पाण्डेय,नीलांबर भद्रे,अजय बघेल एवं अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित थे ।

Related Articles

Back to top button