लोगों के होश उड़े उर्फी जावेद की नई ड्रेस को देखते ही, कहा ‘इसके पीछे कुत्ता…’

उर्फी जावेद अपने बेबाक अंदाज से लोगों का ध्यान हमेशा अपनी ओर खींच लेती हैं। हाल ही में बिग बॉस स्टार ने अपनी नई पोस्ट के जरिए ट्रोल्स को करारा जवाब दिया है, जोकि खूब वायरल भी हुआ है। अब तो आलम ये हो चुका है कि जिस दिन उर्फी जावेद (Urfi Javed) अपना अजीबो गरीब स्टाइल ना दिखाए तो ट्रोलर्स का खाना नहीं पचता है। अब उर्फी जावेद ने ऐसी ड्रेस पहन ली है कि लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। सोशल मीडिया पर उर्फी जावेद का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो नीले रंग की ड्रेस में नजर आ रही हैं।
उर्फी ने फिर से पहनी अतरंगी ड्रेस
फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर उर्फी जावेद का नया वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग उर्फी जावेद को एक बार फिर से जमकर खरी खोटी सुना रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, ‘ड्रेस के नाम पर उर्फी ने लकीरें क्यों पहन रखी हैं?’ एक दूसरे यूजर ने उर्फी जावेद के ओवर कॉन्फिडेंस को लेकर कमेंट किया है। इस वीडियो पर एक और कमेंट लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। इसमें लिखा हुआ है, ‘इसके पीछे कुत्ता छोड़ दिया क्या किसी ने?’
ट्रोलर्स को दिया था करारा जवाब
हाल ही में बिग बॉस ओटीटी स्टार उर्फी जावेद ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो के जरिए उर्फी जावेद ने इशारों-इशारों में ट्रोल्स को ही जवाब दिया था। उर्फी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा था, ‘भाड़ में जाए दुनिया अकेले खेलेगी मुनिया…।’ उर्फी जावेद की ये पोस्ट मिनटों में ही वायरल हो गई थी। खैर ट्रोल्स ने उर्फी जावेद की इस पोस्ट पर ही उनकी खूब खिंचाई की है। अब देखना होगा कि उर्फी जावेद अपनी नई ड्रेस पर आ रहे रिएक्शन पर क्या बोलती हैं?



