कोरोना नियमों का उल्लंघन करने पर आलिया भट्ट के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश, किया था ‘ब्रह्मास्त्र’ का प्रमोशन

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट (Alia Bhatt) इन दिनों अलग अलग वजहों से चर्चा में बनी हुई हैं। एक ओर जहां वो कई फिल्मों में नजर आएंगी तो वहीं दूसरी ओर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के साथ रिश्ते को लेकर भी वो सुर्खियों में हैं। इस बीच बृहन्मुंबई महानगरपालिका यानी बीएमसी के निशाने पर अब आलिया भट्ट भी हैं। बीएमसी ने आलिया भट्ट पर कोविड-19 गाइडलाइंस के उल्‍लंघन का आरोप लगाया है। महाराष्‍ट्र खासकर मुंबई में कोविड-19 संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। राज्‍य में जहां अब तक 32 ऐसे मरीज मिले हैं जो ओमीक्रोन वेरिएंट से संक्रमित हैं। ऐसे में आलिया भट्ट भी सुर्खियों में आ गई हैं।
बीएमसी के निशाने पर आलिया
बीएमसी ने आलिया पर कोविड-19 गाइडलाइंस के उल्‍लंघन का आरोप लगाया है। होम क्वारंटीन नियम तोड़ने के लिए बृहन्मुंबई महानगर पालिका ने बॉलीवुड अभिनेत्री पर महामारी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है। आलिया भट्ट की कोविड रिपोर्ट निगेटिव आई थी, लेकिन बीएमसी के नियमों के मुताबिक हाई रिस्क संपर्क लिस्ट में रखे गए लोगों के लिए 14 दिन होम क्वारंटीन रहना जरूरी है, लेकिन ब्रह्मास्त्र मूवी के प्रमोशन के लिए आलिया भट्ट, रणबीर कपूर के साथ दिल्ली चली गईं थीं। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली में आलिया कई लोगों से मिली भी हैं।

Related Articles

Back to top button