सलमान खान ने कटरीना कैफ को शादी में दी 3 करोड़ की कार? रणबीर-शाहरुख के महंगे गिफ्ट्स के चर्चे

कटरीना कैफ और विकी कौशल शादी के बाद हनीमून से वापस मुंबई आ चुके हैं। उनके रिसेप्शन की डेट और जगह भी खबरों में आ चुकी है। इस बीच उनको मिले तोहफों के चर्चे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान ने कटरीना कैफ को महंगी रेंज रोवर कार दी है। वहीं उनके रणबीर कपूर ने डायमंड नेकलेस दिया है। शाहरुख खान, रितिक रोशन और आलिया ने भी कटरीना कैफ-विकी कौशल को महंगे तोहफे भेजे हैं। ये सिलेब्स शादी में भले ही शामिल न हुए हों लेकिन खबर है कि रिसेप्शन की गेस्ट लिस्ट में इन स्टार्स के नाम हैं। यहां देखें किसने, क्या दिया।

कटरीना कैफ की शादी में इंडस्ट्री के कई दोस्त शामिल भले न हो पाए हों लेकिन तोहफों के साथ अपनी शुभकामनाएं उन्होंने विकी-कटरीना तक पहुंचा दी हैं। हालांकि इस बारे में ऑफिशियल खबर नहीं है लेकिन जीन्यूज इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान खान ने कटरीना कैफ को 3 करोड़ रुपये की रेंज रोवर कार दी है। सलमान और कटरीना की नजदीकियां किसी से छिपी नहीं हैं। एक वक्त पर दोनों के डेटिंग के चर्चे रह चुके हैं। अलग होने के बाद भी दोनों के बीच अच्छी दोस्ती है और दोनों ही एक-दूसरे के वेलविशर्स हैं।

कटरीना कैफ और रणबीर कपूर के बीच रिलेशनशिप और ब्रेकअप दोनों सुर्खियों में रह चुके हैं। रिपोर्ट्स हैं कि रणबीर ने भी कटरीना के लिए हीरों का हार भेजा है। इस हार की कीमत 2.7 करोड़ बताई जा रही है। रणबीर भी शादी में शामिल नहीं हुए थे। अब ये देखना है कि वह कटरीना के रिसेप्शन में शामिल होंगे कि नहीं।

कटरीना कैफ और रणबीर कपूर के बीच रिलेशनशिप और ब्रेकअप दोनों सुर्खियों में रह चुके हैं। रिपोर्ट्स हैं कि रणबीर ने भी कटरीना के लिए हीरों का हार भेजा है। इस हार की कीमत 2.7 करोड़ बताई जा रही है। रणबीर भी शादी में शामिल नहीं हुए थे। अब ये देखना है कि वह कटरीना के रिसेप्शन में शामिल होंगे कि नहीं।

आलिया भट्ट भी कटरीना की अच्छी दोस्त हैं। शादी के वक्त चर्चे थे कि आलिया राजस्थान जाकर सेरिमनीज में शामिल हो सकती हैं, हालांकि ऐसा नहीं हुआ। अब खबर है कि आलिया ने भी अपना गिफ्ट कटरीना तक भेज दिया है। आलिया ने उनको लाखों रुपये की परफ्यूम बास्केट गिफ्ट की है।

अनुष्का शर्मा के भी कटरीना की शादी में शामिल होने के चर्चे थे। दोनों के बीच अच्छी दोस्ती है और अब कटरीना का नया घर भी अनुष्का के पड़ोस में हैं। अनुष्का-विराट भी आलिया की शादी में नहीं पहुंचे थे। हालांकि खबर है कि अनुष्का ने कटरीना को डायमंड इयरिंग्स गिफ्ट किया हैं जिनकी कीमत 6 लाख रुपये है

कटरीना कैफ और शाहरुख खान ने कई फिल्मों में साथ काम किया है। दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग है। शाहरुख भी कटरीना की शादी में नहीं पहुंचे थे। रिपोर्ट्स हैं कि उन्होंने कटरीना और विकी को 1.5 लाख रुपये की महंगी पेंटिंग गिफ्ट की है जो उनके नए फ्लैट में सजाने के काम आएगी।

ऋतिक रोशन और तापसी पन्नू ने भी नई जोड़ी के लिए महंगे गिफ्ट भेजे हैं। खबरें हैं कि ऋतिक ने विकी-कटरीना को BMW G310R बाइक दी है जिसकी कीमत 3 लाख रुपये है। वहीं तापसी पन्नू ने कटरीना कैफ को प्लैटिन ब्रेसलेट गिफ्ट किया है। रिपोर्ट्स हैं कि कटरीना-विकी का रिसेप्शन 20 दिसंबर को मुंबई के JW Marriott में होगा।

Related Articles

Back to top button