बस्तर विधानसभा क्षेत्र के मधोता में युवा नेता हेमंत कश्यप के पहल पर हुई सीसी रोड निर्माण कार्य प्रारंभ

जगदलपुर । युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष हेमंत कश्यप के ग्राम पंचायत मधोता प्रवास के दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने एकादशी बघेल के नेतृत्व में रामपालया पारा में पक्की सड़क ना होने से कई सारे स्कूल बच्चे एवं वहां की जनता बरसात में हादसे का शिकार होते रहते हैं इस बात की जानकारी उन्हें दी। तत्काल संज्ञान लेते हुए हेमंत कश्यप ने स्थानीय विधायक श्री लखेश्वर बघेल जी एवं जनपद पंचायत बस्तर सीईओ से मुलाकात कर उन्हें इस समस्या से अवगत करवाया एवं विधायक जी के निर्देश के बाद सीईओ ने तत्काल इसे लेकर फंड जारी कर दिया एवं सरपंच सचिव को निर्माण करने के निर्देश दिया ज्ञात हो कि आज 26 नवंबर से कार्य प्रारंभ हो चुका हुआ इसके बाद ग्रामीणों ने हेमंत कश्यप एवं अन्य सभी को अपना आभार प्रकट किया है।

Related Articles

Back to top button