विद्या ज्योति स्कूल से एक छात्र का कलारिपट्टू खेलो इंडिया राष्ट्रीय खेल के लिये चयन


जगदलपुर :- कलारिपट्टू खेल का प्रथम छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय प्रशिक्षण शिविर 19 एवं 20 नवम्बर को दल्लीराजहरा के ओपन एवर थियेटर हॉल में आयोजित किया गया जिसमें विभिन्न जिलों से 158 खिलाडी एव 19 अधिकारी ने भाग लिया जिसके उद्दघाटन समारोह के मुख्य अतिथि तपन सूत्रधार प्रबंधक खनन दल्लीराजहरा तथा समापन समारोह के मुख्य अतिथि श्रीमती अनिला भेड़िया महिला एवं बाल विकास मंत्री छत्तीसगढ़ शासन कलारिपट्टू एसोशिएशन के अध्यक्ष लखन साहू महासचिव कमलेश देवांगन जिला अध्यक्ष बालोद अनिल खोबरागड़े केरल से आये सोमन गंगा धरण चुनथुरा महासचिव भारतीय कलारिपट्टू फेडरेशन उपस्थिति रहे राष्ट्रीय कोच जयन पी ई , आवेदित पी ,सोमन सेरेना राजा के द्वारा प्रशिक्षण का संचालन किया गया प्रशिक्षण के माध्यम से जगदलपुर विद्या ज्योति स्कूल से एक खिलाड़ी का चयन राष्ट्रीय खेलो इंडिया में हुआ है जिसमे यशवन्त पाण्डे शामिल है इस वर्ष खेलो इंडिया राष्ट्रीय खेल की मेजबानी हरियाणा राज्य सरकार के माध्यम से पंचकूला में फरवरी माह में होगी विद्या ज्योति स्कूल 11वी साइंस का छात्र यशवन्त पाण्डे का चयन होने पर स्कूल के प्रचार्य फादर बीजू, फादर निजो व्यायाम शिक्षक अब्दुल मोईन कोच, मकसूदां हुसैन समस्त स्टाफ माता पिता प्रेमप्रकाश पाण्डे ने उज्वल भविष्य की शुभकामनाएं के साथ बधाई दिये।



