इंटर नेशनल गो सुकू रियो कराते दो एसोशिएशन ब्रांच जगदलपुर का बेल्ट परीक्षा सम्पन।



जगदलपुर :- जिले के कराते छात्रों के लिये इंटर नेशनल गो सुकू रियो कराते दो एसोशिएशन के प्रशिक्षक अब्दुल मोईन द्वारा दो दिवसीय बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा का आयोजन स्थानीय विद्या ज्योति स्कूल प्रांगण में किया गया उक्त परीक्षा में जिले के 150 कराते छात्रों ने भाग लेकर ऐलो , ओरेंज, पर्पल, ब्लू, ग्रीन, ब्राउन व ब्लैक बेल्ट में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करते हुए बेल्ट परीक्षा में सभी छात्र ने पास किये परीक्षा के दौरान कराते कोचों के द्वारा रनिंग, पावर किक पंच, ब्लाक कुमेते, काता की बारीकियों की चक कर सभी छात्रों को ए ग्रेड दिया गया। बेल्ट परीक्षा में पास सभी छात्रों को वार्ड पार्षद राजपाल केसर, फुटबॉल संघ के अध्यक्ष राणा घोष, राजा यादव, शंकर श्रीवास, राजेन्द्र सिंह, 6 डिग्री ब्लैक बेल्ट सरजीत सींग बख्सी पालको के द्वारा छात्रों को प्रमाण पत्र व बेल्ट प्रदान कर सभी छात्रों को समानित किया गया । इस मौके पर महिला कोच, कविता, मकसूदां हुसैन, सुमन राव , कोच, अंकित घोष, नवीन कुमार, शेलेन्द्र सिंह, भुनेश्वर ठाकुर, नीलेश कुंडे, जतिन यादव कृष्ण कुमार यादव मौजूद थे।



