अर्जुन कपूर के साथ रिश्ते में होने के बाद भी मलाइका अरोड़ा को आ रही अरबाज खान की याद, कहा “वो मेरे जीवन….”

मुंबई: बॉलीवुड की हॉट एंड सेक्सी एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा जितनी अपनी फिटनेस की वजह से सुर्ख़ियों में रहती हैं. उससे कहीं ज्यादा वह अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से चर्चा में रहती हैं. सालों पहले एक्टर अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा की राहें जुदा हो चुकी हैं. लेकिन तलाक के 4 साल भी मलाइका पति अरबाज खान को भूल नहीं पा रही हैं. वह अक्सर अपने एक्स हसबैंड के बारे में बात करती हैं. तलाक के बाद भी इनके बीच दोस्ती जारी है. दोनों बेशक दूर हो गए हालांकि अपने बेटे अरहान खान की खातिर अक्सर मिलते रहते हैं. वहीं तलाक के बाद मलाइका ने अरबाज के परिवार से भी अच्छा रिश्ता बना रखा है
जानकारी के मुताबिक मलाइका और अरबाज के रिश्ते पर तमाम तरह की बातें हो चुकी हैं. वहीं दोनों ने भी अपने रिश्ते पर काफी कुछ कहा है. ऐसे ही एक बार मलाइका ने एक साक्षात्कार में हिस्सा लिया था और उन्होंने अरबाज को अपने जीवन का सबसे अहम हिस्सा बताया था.
अपने और अरबाज खान के रिश्ते पर बोली मलाइका, कहा- मेरी लाइफ का एक हिस्सा हैं
उन्होंने कहा कि, “वह मेरी जिंदगी का एक हिस्सा हैं, मेरे बच्चे के पिता हैं. कुछ बॉन्डिंग रातों-रात नहीं बदल जाती हैं. जो चीजें हुई हैं, वह केवल हमारे बीच ही रहनी चाहिए. हमारी चीजें काफी पर्सनल हैं और हमें इसे किसी भी अन्य को साबित करने की जरूरत नहीं है. अरबाज से मिलना मेरे बेटे को काफी खुश करता है और मेरे बेटे की खुशी में मैं बहुत खुश हूं. इतना ही नहीं उन्होंने ये भी कहा कि अरबाज अमृता के लि एक बड़े भाई की तरह है और मेरे माता-पिता के लिए वह बेटे से कम नहीं है.“
मलाइका अरोड़ा ने अरबाज खान के बारे में बात करते हुए आगे कहा था कि, “जो भी चीजें हुई हैं, वह केवल हमारे बीच ही रहनी चाहिए.” वहीं अभिनेत्री ने अपने एक अन्य साक्षात्कार में बताया था कि, “अरबाज और मैं एक-दूसरे को काफी वक्त से जानते हैं. उन्होंने ये भी कहा कि तलाक का कदम इमोशनली मेरे लिए काफी मुश्किल था, लेकिन हमने इस बारे में बातें नहीं कीं, क्योंकि हम अलग-अलग इंसान हैं.”