सलमान खान ने अपना सबसे लंबा रिलेशनशिप किया जाहिर, बोले- ‘ अब तक हमने शादी नहीं की…’


सलमान खान (Salman Khan) की लव स्टोरीज वैसे तो जगजाहिर हैं, लेकिन एक्टर ने अब अपने जिस रिलेशशिप का खुलासा किया है उसके बारे में शायद ही कोई जानता होगा. सलमान जल्द टीवी का सबसे बड़े चर्चित शो ‘बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15)’ को होस्ट करते नजर आने वाले हैं.
सलमान खान (Salman Khan) के रिलेशनशिप को जानने के लिए लोग काफी एक्ससाइटेड रहते हैं. कई फिल्म एक्ट्रेसेस के साथ उनके रिलेशनशिप को लेकर नाम जुड़े. उनकी शादी को लेकर उनके फैंस अक्सर सवाल करते हैं, लेकिन कई बार देखा गया है कि वह अपनी लव लाइफ का मजाक खुद ही उड़ा देते हैं. बॉलीवुड के भाईजान ने हाल ही में अपने सबसे लंबे रिलेशनशिप (Salman Khan longest relationship) को जगजाहिर कर दिया है. इतना ही नहीं उन्होंने बताया कि उन दोनों में आज भी समानता ये है कि दोनों ने अब तक शादी नहीं की है.
सलमान खान (Salman Khan) की लव स्टोरीज वैसे तो जगजाहिर हैं, लेकिन एक्टर ने अब अपने जिस रिलेशशिप का खुलासा किया है उसके बारे में शायद ही कोई जानता होगा. सलमान जल्द टीवी का सबसे बड़े चर्चित शो ‘बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15)’ को होस्ट करते नजर आने वाले हैं. हाल ही में मध्यप्रदेश में शो को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी गई, जिसमें भाईजान भी शामिल हुए. यहां उन्होंने अपने सबसे लंबे रिलेशनशिप का खुलासा किया.
सलमान खान ने बताया कि बिग बॉस इकलौत ऐसा रिलेशनशिप है जो मेरा सबसे लंबा चला है. वरना मेरे रिश्ते छोड़ दीजिए जाने दीजिए. सिर्फ बिग बॉस ही एक ऐसा रिलेशनशिप है जो मेरी जिंदगी में पर्मानेंट रहा है. अपने और बिग बॉस में समानताएं बताते हुए सलमान ने कहा कि बिग बॉस और मेरे बीच ये समानता है कि हम दोनों ही अब तक शादीशुदा नहीं हैं. इसलिए हम लोग बिना डरे खुद को बॉस समझते हैं.
आपको बता दें कि बिग बॉस 15 के इस प्रेस मीट में दो प्रतिभागियों के नामों का खुलासा किया गया. इनमें एक आसिम रियाज के भाई उमर रियाज और दूसरीं एक्ट्रेस डोनल बिष्ट भी इस शो का हिस्सा होंगी. वीडियो कॉल के जरिए दोनों ने इस प्रेस मीट में शामिल हुए.
इस बार का बिग बॉस 15 का थीम भी बेहद खास है. सलमान खान की इस शो का थीम जंगल बेस्ड है. सारे कंटेस्टेंट 250 कैमरों के बीच रहेंगे. खबरें ये भी आ रही हैं कि इस बार शो 5 महीने चल सकता है. सलमान खान ने प्रेस मीट के दौरान कहा, ‘जंगल में मंगल या जंगल में दंगल. मैं मुस्कुराते हुए चेहरे देखना चाहता हूं, लिमिट में झगड़ा, थोड़ा रोमांस और कैसे खेलेंगे गेम. मैं कुछ लोगों को खुद के लिए और कुछ तो अपनों के लिए लड़ते देखना चाहता हूं.’



