मुहीम बदलाव एकता समानता के तहत हुआ लगभग 70 पंचायत के सामाजिक लीडरों के साथ बैठक –नरेंद भवानी


जगदलपुर। जानकारी देते हुए नरेंद्र भवानी एवं समर्थको के साथ ग्राम पंचायत जमावाड़ा में जगदलपुर ब्लाक, नगरनार मंडल, दरभा ब्लाक, एवं बास्तानार ब्लाक से आये लगभग 70 पंचायत के सामाजिक सम्मानीय लीडरों के साथ बैठक हुई , जिसमे मुहीम एकता, बदलाव, एवं समानताए के तहत सभी को एक जुटता से रहने एवं सवैधानिक अधिकार की जानकारी दिया गया।
नरेंद्रभवानी ने आगे जारी विज्ञप्ति में बताया की समय रहते बदलाव जरुरी है कौन साथ और कौन मुहं में साथ होने की दावा करते है ऐसे लोगो को भी जाने पहचाने एवं समझे !
वहीं भवानी ने बस्तर में हो रहे जबरन धर्मांतरण के आरोपी की बातों को एक सिरे से नकारते हुए कहा की जो संघटन , राजनीति दल यह आरोप लगा रहे है की मसीही ईसाई लोग जबरन प्रलोभन देकर धर्मांतरण करा रहे वैसे मंद बुधियो को मेरा चैलेंज है सबूतों के साथ, तथ्यों के साथ यही आरोप लगाए वरना बस्तर में अशांति फैलाने काम करे बंद नहीं तो जाएंगे कोर्ट ।



