जन चौपाल अभियान (हम है।आप के साथ)के तहत बकावण्ड ब्लाक के विभिन ग्राम पंचायतों की जन समस्याओं व मूल भूत सुविधाओं की मांग को लेकर मुक्तिमोर्चा व जनता कांग्रेस जे द्वारा जनपद मुख्यकार्यपालन अधिकारी बकावण्ड से चर्चा कर निवारण हेतु सौपा ज्ञापन-नवनीत चाँद

जन चौपाल अभियान (हम है।आप के साथ)के तहत बकावण्ड ब्लाक के विभिन ग्राम पंचायतों की जन समस्याओं व मूल भूत सुविधाओं की मांग को लेकर मुक्तिमोर्चा व जनता कांग्रेस जे द्वारा जनपद मुख्यकार्यपालन अधिकारी बकावण्ड से चर्चा कर निवारण हेतु सौपा ज्ञापन-नवनीत चाँद

बकावण्ड,उड़ियापाल,छोटे देवड़ा,राजनगर व अन्य ग्राम पंचायतों में सड़क,नाली,पुलिया,शुद्ध पेजल,पंचायत स्तर के कार्यो पर,स्थानीय बेरोजगारो को प्राथमिकता, सिचाई परियोजना, पंचायत निधियों की अंनिमियताओ व अव्यस्थाओ पर जिमेदारो से चर्चा व निवारण की मांग-मुक्तिमोर्चा/जनता कांग्रेस जे

बकावण्ड मंडल के पंचयातो की समस्याओं ज्ञापन व चर्चा उपरांत यदि समाधान नही हुआ तो होगा जन आंदोलन-भरत कश्यप/नीलाम्बर सेठिया/नीलाम्बर भद्रे/संतोष कश्यप

बस्तर अधिकार मुक्तिमोर्चा के मुख्यसयोजक व जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के जगडलपर शहर अध्यक्ष नवनीत चाँद के नेतृव व ग्रामीण जिला अध्यक्ष भरत कश्यप, उपाध्यक्ष नीलाम्बर सेठिया,बकावण्ड मंडल अध्यक्ष नीलाम्बर भद्रे,उपाध्यक्ष संतोष कश्यप ,उपाध्यक्ष नरपत्ति बघेल की अध्यक्षता में मंडल के बकावण्ड,उड़ियापाल, राजनगर, छोटे देवड़ा व अन्य ग्राम पंचायतों में राज्य सरकार,स्थानीय क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों व पंचायती राज के जनप्रतिनिधियों चुनावी घोषणा पत्र की वादा खिलाफी,विभागीय जिमेदार अधिकारियों की कर्तव्य के प्रति बरती जा रही लापरवाही के चलते ग्राम पंचायतों में व्यपात समस्याओं का अंबार व मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर बकावण्ड ब्लाक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी से चर्चा कर समस्याओं के निवारण हेतु कार्यलय का घेराव कर ज्ञापन सौपा गया। ऊक्त मंडल के ग्राम पंचायतों में व्यवाप्त समस्याओं व पंचायत के बेरोजगार युवक युवतियों के अधिकारों पर हो रहे अतिक्रमण ,खाद की किल्लत ,कृषि के सिचाई परियोजना की कमी,मनरेंगा भुकतान में विलंभ,विधवा पेंशन प्रकरण में गड़बड़ी,सड़क ,नाली,पुलिया निर्माण व शुद्ध पेयजल की कमी को देखते हुए, मुक्तिमोर्चा के मुख्य सयोंजक नवनीत चाँद ने कहा कि बस्तर के क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों की उदासीनता ,कर्तव्य के प्रति बरती जा रही लापरवाही के कारण क्षेत्र ग्राम पंचायतों को समस्याओं का समाना करना पड़ रहा है।विभागीय अधिकारियों की हट धृर्मिता के कारण जनता के द्वारा अपने समस्याओं को अवगत कराने के बावजूद भी समस्याओं का निराकरण नहीं हो रहा है।अस्पताल में अव्यस्थाओ का आलम है। तो स्कूल शिक्षक विहीन है।छोटे बच्चे कुपोषण से ग्रसित हो रहे है। जिमेदार विभागीय अधिकारी कर्तव्य निष्ठा के ईमानदारी के बदले खाना पूर्ति का कार्य राज्य सरकार की सह पर चल रहा है। जनता समस्याओं से त्रस्त है। जनप्रतिनिधि झूठे घोषणा में व्यस्त है। यदि समय रहते ,जनता की समस्याओं का निवारण नहीं हुआ तो सड़को में आंदोलन होगा ऊक्त कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष भरत कश्यप, जिला उपाध्यक्ष निलाम्बर सेठिया, नीलांबर भद्र, भुजबल बघेल, रूपनारायण,अनाम बघेल, नरपति बघेल , भुजबल बघेल, मितेश विसाई,,देवराज कश्यप, शंकर कश्यप,हरिराम बघेल, कलावती कश्यप, सत्या कश्यप,गणेश कश्यप,सुदरी मौर्य, मिरी मौर्य,बबीता कश्यप, नरसिंह कश्यप,गोना कश्यप, अनाम बघेल, मडिया बघेल,महिपाल बघेल, रत्ना कश्यप, सोमारी कश्यप, राधा कश्यप, संजना मौर्य, रमेश मौर्य,नवीन मौर्य,जगबंध यादव, ओमप्रकाश,बुदंती बघेल,दशमी मौर्य, पुरूषोत्तम व सैकड़ो ग्रामीणों उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button