जनप्रतिनिधियों की बेरुखी व उदासीनता के चलते,मूलभूत सुविधाओं का अभाव झेल रहा है। लोहंडीगुड़ा ब्लाक का बेलर ग्रामपंचायत-नवनीत चाँद

बस्तर अधिकार मुक्तिमोर्चा व जनता कांग्रेस जे के अभियान (हम है।आप के साथ) पहुचा बेलर ग्राम पंचायत ,जनचौपाल लगा ,समस्याओं पर की चर्चा-मुक्तिमोर्चा/जनता कांग्रेस जे

खाद की किल्लत,सड़क का आभाव,पेयजल की कमी,लंबित मनरेंगा भुकतान ,वृद्धा पेंशन लंबित प्रकरण,रोजगार व स्वरोजगार की कमी,पंचायत निधियों की जानकारी का आभाव,सिचाई परियोजना की कमी के चलते ,किसानों कम आय, जैसे समस्याओ के निवारण में राज्य सरकार, जनप्रतिनिधि फेल,होगा आंदोलन-भरत कश्यप/उमाशंकर कश्यप/तुलसी सेठिया

बस्तर अधिकार मुक्तिमोर्चा के मुख्य सयोंजक व जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के जगदलपुर शहर अध्यक्ष नवनीत चाँद के नेतृव व ग्रामीण जिला अध्यक्ष भरत कश्यप ,उपाध्यक्ष उमाशंकर कश्यप की अध्यक्षता में लोहंडीगुड़ा ब्लाक के ग्राम पंचायत बेलर में अभियान (हम है। आप के साथ) के तहत ग्राम वाशियो की जनसमस्याओं को सुनने व निवारण हेतु संयुक्त संघर्ष के आवाहन पर जन चौपाल का आयोजन किया गया,जहाँ ग्राम बेलर व आसपास के ग्राम पंचायतों के निवासियों ने वर्तमाम राज्य की सरकार व क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों पर चुनावी घोषणा पत्र की वादा खिलाफी का आरोप लगा ,अपनी समस्याओ के लिए जन संघर्ष करने की बात कही ,सभा को मुक्तिमोर्चा के मुख्य सयोंजक नवनीत चाँद व जिला संयोजक भरत कश्यप ने संबोधित करते हुए कहा कि ,आज लोहंडीगुड़ा ब्लाक के बेलर ग्राम पंचायत के साथ साथ जिले के सभी ब्लाक व नगरीय निकाय क्षेत्र के वार्डो भी क्षेत्र के स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उदासीनता व लचर कार्य व्यवस्था व राज्य सरकार की वादा खिलाफी के चलते जनता के समक्ष समस्याओ का अंबार है।जिसकी कही सुनवाई नही हो रही है। क्षेत्र की जनता समस्याओ से घिरी हुई त्रस्त है। वही हमारी स्थानीय जनप्रतिनिधि घोषणा सभा मे व्यस्त है।बेलर ग्राम पंचायत जन संघर्स की अनूठी पहचान वाला पंचायत है। उस ब्लाक का बड़ा गांव है। जहाँ कांग्रेस व भाजपा दोनो ही पार्टियों के बड़े नेता व जनप्रतिनिधि आते है। पर विडम्बना यह है।की आजादी के बाद भी बेलर ग्राम पंचायतों में सड़कों का जाल नहीं बुना जा सका,उधोगो के लिए जमीन व हमारी नदियो से पानी लिया जा सकता है। पर क्षेत्र के किसानों को सिचाई परियोजना के माध्यम से पानी डबल खेती हेतु नही दिया जा सकता,मजदूरों को मनरेंगा भुकतान नही मिला,करोड़ो रूपये खर्च करने वाली सरकार घरों तक शुद्ध पेयजल नहीं पहुचा पा रही है। जनप्रतिनिधियों के दबाव में पंचायत के स्वीकृति के कार्यो व निधियों के कार्यो को स्थानीय पंचायत के बेरोजगार को नही दिया जा रहा है। बाहरी लोगों को बुला कर काम दिया जा रहे है। स्कूल, शिक्षक विहीन ,सुविधाओं के आभाव से भरा अस्पताल लोगो के लिए परेशानी का सबब बन गया है।किसानों के लिये फूड प्रोसोनिंग प्लांट नहीं लग रहा है।राशन समय पर नहीं मिल रहा है। स्थानीय दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों का शोषण हो रहा है। स्थानीय स्तर पर रिक्त पदों पर भर्ती रुकी हुई है। सड़क ,नाली आदि समस्याओ से न केवल बेलर ग्राम पंचायत बल्कि सम्पूर्ण ब्लाक के गांव का भी यही हाल है। राज्य सरकार व जिला प्रशासन व स्थानीय जनप्रतिनिधियों से इस जनचौपाल के माध्यम से अपील करते है कि जनता की समस्याओं का यदि समाधान नही हुआ तो जन आन्दोलन का आगाज होगा ,इस कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष उमाशंकर कश्यप, जिला महामंत्री सोनाधर कश्यप, ब्लाक अध्यक्ष तुलसी सेठिया परदेसी कश्यप,रघु मौर्य, दीनू मौर्य, पीताम्बर, अनत कश्यप, तुलाराम कश्यप, दुली राम, जगदीश कश्यप, जगतू राम, जयदेव कश्यप, तुलसी, महेंद्र मौर्य व सैकड़ो ग्रामीणों उपस्थित उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button