श्री सिंधी पंचायत का चुनाव 2 अक्टूबर को किया जाएगा

जगदलपुर| श्री सिंधी पंचायत एवं श्री सिंधी गुरु संगत गुरुद्वारा कमेटी का वर्ष 2021 — 24 त्रि- वर्षीय चुनाव आगामी दिनांक दो अक्टूबर को दिन शनिवार को तय किया गया है।

अगले माह 2 अक्टूबर को संपन्न होने वाले यह चुनाव दिन शनिवार संध्या 5:00 बजे सिंधु भवन में संपन्न होना तय किया गया है इस अवसर पर कमेटी ने कहा है कि समय पर अपनी उपस्थिति देकर चुनाव को सफल बनाएं ।चुनाव के बाद जलपान की व्यवस्था भी यहां की गई है ।वर्तमान सचिव मनीष मूलचंदानी ने उक्त विषय में जानकारी देते हुए बताया है कि सिंधी समाज का चुनाव गरिमामय ढंग से सर्वसम्मति पूर्वक किया जाता है।

Related Articles

Back to top button