कुर्मी समाज के सामाजिक सम्मेलन में शिरकत करेंगे मुख्यमंत्री संसदीय सचिव के साथ कलेक्टर-एसपी ने तैयारियों का लिया जायजा


महासमुंद। आगामी 26 सितंबर को छत्तीसगढ़ चंद्रनाहू कुर्मी समाज के सम्मेलन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल होंगे। आज शुक्रवार को संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर सहित कलेक्टर-एसपी ने तैयारियों का जायजा लिया।
मिली जानकारी के अनुसार 26 सितंबर को छत्तीसगढ़ चंद्रनाहू कुर्मी समाज का सम्मेलन शहर के बागबाहरा रोड स्थित छत्तीसगढ़ स्कूल में आयोजित है। जिसकी तैयारियां शुरू कर दी गई है। आज शुक्रवार को संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर, कलेक्टर डोमन सिंह, एसपी दिव्यांग पटेल सहित अन्य अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने छत्तीसगढ़ स्कूल पहुंचकर तैयारियांे के बारे में जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बताया जाता है कि चंद्रोदय स्कूल की ओर से वीआईपी गेट बनाया जाएगा। वहीं सामान्य एंट्री, एग्जिट के साथ ही मंच व्यवस्था के अलावा पार्किंग व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हेलीकाप्टर से मचेवा पहुंचेंगे। जहां से कार्यक्रम स्थल तक जगह-जगह स्वागत किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री बघेल के आगमन को लेकर तैयारियां की जा रही है। इस अवसर पर चंद्रनाहू शिक्षण समिति के दाउलाल चंद्राकर, नुकेश चंद्राकर, मोहन चंद्राकर, चमन चंद्राकर, देवेंद्र चंद्राकर, दिलीप चंद्राकर, पुष्कर चंद्राकर, चुड़ामणी चंद्राकर, तोषण कन्नौजे सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।
000000000

Related Articles

Back to top button