संघ ले सकता है अयोध्या में जमीन खरीद मामले में बड़ा फैसला, टीम में हो सकता है फेरबदल


पिछले दिनों अयोध्या मंदिर के जमीन प्रकरण को लेकर सवालों के घेरे में आई मंदिर निर्माण कमेटी को लेकर संघ प्रमुख मोहन भागवत और अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी काफी खफा हैं। पिछले दो दिनों से चित्रकूट में चल रही संघ की चिंतन बैठक में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारियों में फेरबदल करने पर भी चर्चा की गई है।
संघ की चिंतन बैठक में जिन प्रमुख विषयों पर चर्चा की जा रही है। उसमें अयोध्या में निर्बाध भव्य मंदिर निर्माण को पहले नंबर पर रखा गया है। इसी के साथ देश और प्रदेश के दूसरे प्रमुख मंदिरों के रखरखाव और वहां पर आयोजित किए जाने वाले धार्मिक आयोजनों को लेकर भी रूपरेखा तैयार की जा रही है।
इतना ही नहीं मठों और मंदिरों में आए दिन संपत्तियों को लेकर होने वाले झगड़ों के संबंध में भी संघ ने चिंता जताई है। कहा जा रहा है कि इस बैठक में मठों और मंदिरों के संरक्षण के स्थायी समाधान पर भी विचार चल रहा है। इसके लिए संघ प्रमुख संतों से भी विमर्श करेगा।



