वार्ड में बेहतर काम और बदलाव की बेहतर तस्वीर हो इसके लिए मैदान पर डटे हैं युवा पार्षद राजेश रॉय

जगदलपुर ।वार्डो के भ्रमण दौरान प्रतिनिधि की मुलाकात आज गंगा नगर वार्ड पार्षद राजेश राय से हुई अपनी निगरानी में साफ- सफाई करवाते युवा पार्षद राजेश उनमें से हैं जो राजनीति के साथ जनप्रतिनिधि होने की जिम्मेदारी को काफी अहम मानते हैं और वार्ड के साथ लोगो के बीच सक्रिय दिखते हैं .. काम करने का उनका अपना अंदाज है लोगों से सतत सम्पर्क को लेकर वे लगातार जुटे दिखते है गत कोरोना काल में भी वे संक्रमण के कठिन दौर में मैदान में डटे रहे कभी खुद गाड़ी चला कर वार्ड में सेनीटाइज करते दिखे तो कभी जनसमस्याओं को हल करते हर परिस्थितियों में मैदानी संघर्ष से पीछे नहीं हटते थे । अब उनका मानना है की रोज के कामों के साथ वार्डों में विकास हो ताकि केवल तस्वीर नहीं वार्ड की तकदीर भी बदलें इसी लक्ष्य को लेकर वे जुटे है।बहरहाल देखना है कि वार्ड उनके इस तरह के प्रयास के साथ निगम व अन्य सम्बंधित प्रशासन के सहयोग से की तरह बेहतर स्वरुप को प्राप्त करता है।

Related Articles

Back to top button