करीना कपूर ने अल्ट्रासाउंड की कॉपी हाथ में लिए किया तीसरे बच्चे का ज़िक्र, क्या फिर बनने वाली हैं मां ? जानें


करीना कपूर यूं तो सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहता हैं, और आए दिन फोटोज के जरिए फैंस को अपनी डे टू डे लाइफ के बारे में बताती रहती हैं। चाहे फैमिली गेट- टुगेदर हो या फिर उनके टिम के हाथ का बना पास्ता। वो अपनी हर खुशी फैंस के साथ शेयर करती हैं। लेकिन इस बार उन्होंने जो खुशी साझा की है उसे देखकर कई लोग दंग भी हैं। करीना ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है जिसमें वो हाथ में अल्ट्रासाउंड की कॉपी देखाती नजर आ रही हैं। इस तस्वीर के साथ करीना ने कैप्शन में लिखा है- “कुछ रोमांचक पर काम कर रही हूं… लेकिन ये वो नहीं है जो आप सोच रहे हैं.. वॉच दिस स्पेस फॉर मोर
इस तस्वीर को देखने के बाद लोग भी कंफ्यूज है कि आखिर इसका मतलब क्या है। क्या करीना फिर से मां बनने वाली हैं? वहीं करीना की पोस्ट पर कमेंट डालें तो लोगों ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देनी भी शुरू कर दी है। लेकिन इसी के थोड़ी देर करीना ने कुछ और तस्वीरें शेयर की हैं। जिनमें करीना ने खुलासा किया है कि उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी के एक्सपीरियंस को साझा करते हुए उसपर एक किताब लिखी है। करीना ने इस किताब को बड़े ही अनोखे अंदाज में फैंस के सामने पेश किया है। इस किताब का नाम है ‘करीना कपूर खान की प्रेग्नेसी बाइबल’। इसी के साथ करीना ने कैप्शन में अपना छोटा सा एक्सपीरियंस भी शेयर किया है, कि कैसे जब वो प्रेग्नेंट थीं तो उन्हें अच्छे और बुरे दोनों ही अनुभव किए। कभी काम पर जाने के लिए वो बेहद उत्साहित होती थीं, तो कभी बिस्तर से उठ पाना भी उनके लिए मुश्किल होता था। करीना कपूर खान ने अपनी इस किताब को अपना तीसरा बच्चा बताया है।
इतना ही नहीं, करीना ने अपने निजी अनुभवों को साझा करने के साथ साथ प्रोफेशनल डॉक्टर्स और एक्सपर्ट्स की राय और अप्रूवल को भी इसमें शामिल किया है। जिससे की दूसरी प्रेग्नेंट लेडीज को उनके अनुभव से मदद मिल सके । करीना के इन सभी पोस्ट पर जमकर लाइक्स और कमेंट्स आ रहे हैं। साथ ही लोगों के रिएक्शन्स भी देखने को मिल रहे हैं। पोस्ट शेयर होने के कुछ ही देर में लाखों लोगों ने इसे लाइक किया है। वहीं हजारों लोग इसपर कमेंट भी कर रहे हैं।
बात करें, एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की तो, वो जल्द ही आमिर खान के साथ फिल्म लाल सिंह चड्ढा में नज़र आने वाली हैं। इसके अलावा उनके पास करण जौहर की फिल्म ‘तख्त’ भी है। हालांकि, इस फिल्म में करीना के अलावा भी कई अन्य सितारें होंगे। ये एक मल्टीस्टारर फिल्म होगी।



