नेहरू युवा केन्द्र संगठन जगदलपुर द्वारा राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक साक्षात्कार नामांकन हेतु किया गया बस्तर जिले के लिए चयन प्रक्रिया पूर्ण

जगदलपुर–नेहरू युवा केंद्र संगठन जगदलपुर द्वारा राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक साक्षात्कार नामांकन हेतु बस्तर जिले के लिए चयन साक्षात्कार गुरुवार को पूर्ण हो गया। बुधवार दिनाँक 30 जून को चालू हुई जो 01 जुलाई 2021 को जिला पंचायत जगदलपुर में संप्पन हुई।सुबह 11 बजे से शाम 05 बजे तक साक्षत्कार पूर्ण किया गया।जिसमे साक्षत्कार लेने हेतु जिला पंचायत CEO सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी जी,संग्राम सिंह राणा, जिला युवा अधिकारी अंजली कुमारी द्वारा चयन किया गया।जिसमे बुधवार को तोकापाल,लोहंडीगुड़ा,बस्तर एवम दरभा विकासखंड के चयन प्रक्रिया किया गया,जिसमे 44 स्वयंसेवकों ने भाग लिया,जिसमे हर विकासखंड से 02 स्वयंसेवक का चयन किया गया।गुरुवार को जगदलपुर, बकावंड एवम बास्तानार विकासखण्ड का चयन किया गया।जिसमे 47 वालेंटियर ने भाग लिया।इस अवसर पर भानुज कश्यप एपीए,रश्मि कुमारी एमटीएस उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button