भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पार्षद की दुखद निधन बात पार्टी का कार्यक्रम हुआ स्थगित भाजपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

       जगदलपुर। दिनांक 01जुलाई दिन गुरुवार को परम श्रद्धेय श्यामा प्रसाद मुखर्जी upजी भाजपा बलिदान दिवस के रूप में मनाती है, इस बार भी इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला सहकारिता प्रकोष्ठ बस्तर द्वारा कई कार्यकम किया  जाना था परंतु भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पार्षद अशोक यादव जी के दुखद निधन के समाचार बाद  स्थगित कर दिया गया  एवं 

उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि भाजपाइयों ने दी ।बलिदान दिवस को लेकर हालांकि कार्यक्रम होना था इसमें प्रमुख रूप से दोपहर 11 बजे भाजपा जिला कार्यालय में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया था जो मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के प्रदेश संयोजक माननीय श्री शशिकांत दुवेदी जी व जिला प्रभारी श्री वेदांत दीक्षित जी एवं जिला संयोजक श्री रंजीत पांडेय जी की मौजूदगीं में होना था
कार्यक्रम के पश्चात स्थानीय शिवानन्द आश्रम के पास घाटपदमुर, डुरकीगुड़ा, भाटागुड़ा, धनपुंजी, सेमरा, चिलकुटी, नेगीगुड़ा, में वृक्षारोपण का कार्यक्रम रखा गया था इन कार्यक्रमों में सब की उपस्थित रहती जिसमें भाजपा जिला सहकारिता के पदाधिकारीगण कार्य समिति के सदस्य गण पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताऑ का उपस्थित में होना था।
परन्तु दुःखद समाचार प्राप्त हुआ कि पूर्व पार्षद भाजपा के वरिष्ठ स्व: अशोक यादव जी का गम्भीर बीमारी की वजह से दिल्ली में निधन हो गया है। इन सभी कार्यक्रमो को स्थगित करते हुए श्रद्धाजंली देकर स्थगित किया गया।
जिसमें श्री तुलसीराम सेठिया,जिला पंचायत सदस्य रैतुराम बघेल,मुरलीधर सेठिया,उमेश गुप्ता,बामनराम बट्टी, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष श्रीधर ओझा,नगर अध्यक्ष सुरेश गुप्ता, आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button