डॉक्टर्स डे पर आकाश तिवारी ने किया डॉक्टरों का सम्मान कहा,-मैं खुद को धन्य सम्मानित महसूस कर रहा हूं



रायपुर।आज 1 जुलाई को डॉक्टर्स डे मनाया जा रहा है, वह दिन जब दुनिया अपने स्वास्थ्य रक्षकों का सम्मान करती है।
आज जब दुनिया कोरोना से लड़ाई लड़ रही है, तो विगत दो सालों में दुनिया ने डॉक्टरों की मेहनत और समर्पण को देखा है। विगत 2 वर्षों में दुनिया ने देखा कि किस तरह मेडिकल स्टॉफ किसी की जान बचाने के लिये अपना जीवन दाँव में लगा देते हैं।
डॉक्टरों के इसी जिजीविषा को सलाम करने के लिये वार्ड 35 के पार्षद आकाश तिवारी ने अपने वार्ड में स्थित हमर अस्पताल की मेडिकल टीम का शाल, श्रीफल व स्मृति चिन्ह से सम्मान किया। इन्चार्ज मेडिकल आफ़िसर डॉ. सुब्रत सिंह ठाकुर (MBBS) मेडिकल आफ़िसर डॉ. साकेत जेठानी (MBBS), मेडिकल आफ़िसर डॉ. साल्वी वर्मा (MBBS), आर एम ए श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव एवं मेडिकल स्टॉफ का सम्मान किया गया।
आकाश तिवारी ने बताया कि हमर अस्पताल के 25 लोगों के स्टॉफ ने विगत 2 वर्षों के दौरान जनसेवा के लिये दिनरात एक कर दिया, इसके वे साक्षी रहे हैं। आज डॉक्टरों व मेडिकल स्टॉफ का सम्मान करके वे स्वयं को धन्य व सम्मानित महसूस कर रहे है।
आकाश तिवारी ने जानकारी दी कि हमर अस्पताल की ओ.टी. में ए.सी. की आवश्यकता बताई गई। जन आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए पार्षद एवं एमआईसी सदस्य आकाश तिवारी ने तत्काल 1 एसी हमर अस्पताल को आपरेशन थियेटर में लगवाने हेतु उपलब्ध कराया।



