बुलबुल’ की एक्ट्रेस को डेट कर रहे अनुष्का शर्मा के भाई? लव एंगल की चर्चा

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और उनके भाई करणेश शर्मा का ‘क्लीन स्लेट फिल्मस’ के नाम से अपना प्रोडक्शन हाउस है. करणेश शर्मा एक प्रोड्यूसर हैं. अनुष्का शर्मा और करणेश शर्मा के इस प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले ही अमेजन प्राइम की वेब सीरीज ‘पाताल लोक’ ‘एनएच10’ और नेटफ्लिक्स की ‘बुलबुल’ को बनाया गया था. दोनों ही सीरीज काफी हिट भी हुई थी. जैसा कि सभी जानते हैं कि फिल्मी गलियारों में आए दिन रिश्ते बनते और बिगड़ते रहते हैं. इसी बीच खबर है कि ‘बुलबुल’ की एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी को करणेश डेट कर रहे हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो करणेश शर्मा और तृप्ति डिमरी की मुलाकात ‘बुलबुल’ के सेट पर ही हुई. धीरे-धीरे इनके बीच की बॉन्डिंग बढ़ती गई. इन दिनों दोनों रिलेशनशिप में हैं. ‘बुलबुल’ को चूंकि अनुष्का शर्मा और करणेश ने प्रोड्यूस किया था तो जाहिर है कि दोनों को एक साथ समय बिताने के लिए काफी मौका मिला. करणेश अक्सर अपनी बहन अनुष्का के साथ सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते रहते हैं. इन दोनों भाई-बहनों की बेहद शानदार बॉन्डिंग है. हाल ही में एक इंटरव्यू में अनुष्का ने अपने भाई के काम की तारीफ करते हुए कहा था कि वह अपने काम को बहुत ही गंभीरता से लेते हैं. खबरों की माने तो लॉकडाउन में तृप्ति और करणेश के बीच काफी नजदीकी आ चुकी हैं. इनके रोमांस की चर्चा भी खूब हो रही है.
वहीं एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी के बारे में बता दें कि 2017 में ‘पोस्टर ब्वॉयज’ फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू किया था. इसके अलावा ‘लैला मजनू’ में भी काम किया. तृप्ति ने बहुत कम समय में साबित कर दिया है कि वो एक अच्छी अदाकारा हैं. वर्कफ्रंट की बात करें तो तृप्ति डिमरी जल्द ही ‘एनिमल’ में बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और अनिल कपूर के साथ नजर आएंगी.

Related Articles

Back to top button