झीरम नक्सली हमला राजनीतिक आपराधिक साजिश- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

2013 में जब कांग्रेस नेताओं का काफिला झीरम घाटी से गुजर रहा था तो नक्सलियों ने पेड़ गिराकर रास्ता बंद कर दिया था और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी थी।
सीएम भूपेश बघेल ने कहा, यह कॉन्ट्रैक्ट किलिंग थी। राज्य सरकार इस मामले की जांच कराएगी।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंगलवार को कहा कि 2013 में झीरम घाटी में हुआ नक्सली हमला एक राजनीतिक व आपराधिक साजिश थी। यह एक कान्ट्रैक्ट किलिंग थी। राज्य सरकार इस मामले की जांच कराएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार इस मामले की जांच कराना चाहती थी। लेकिन केंद्र नहीं चाहता था कि राज्य सरकार इस मामले की जांच करे। उन्होंने कहा कि 25 मई 2013 को कांग्रेस नेताओं के काफिले पर हुए इस हमले में कई कांग्रेस नेताओं की जानें गईं थी। उस समय केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी।

उसने मामले की जांच एनआईए को सौंपी थी। बघेल ने कहा, हालांकि मौजूदा केंद्र सरकार के दबाव के कारण न तो एनआईए और न ही राज्य सरकार को इस मामले की जांच करने की अनुमति है।  2013 में झीरम घाटी में हुए इस नक्सल हमले में राज्य के कांग्रेस नेताओं समेत 29 लोगों की मौत हुई थी।

Related Articles

Back to top button