कोरोना की जंग कैसे लड़ेंगे: मई में 13 दिन मृतकों की संख्या चार हजार के ऊपर

देश इस समय कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर का सामना कर रहा है। दूसरी लहर के दौरान जहां दैनिक मामलों की संख्या में नए रिकॉर्ड बने तो इस बीमारी के चलते होने वाली मौतों का आंकड़ा भी तेजी से ऊपर गया। हालांकि, रोज सामने आने वाले मामलों में कुछ कमी आई है लेकिन मौतों की संख्या नीचे नहीं जा रही। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं मई महीने में रोज होने वाली मौतों के आंकड़े।

एक मई से 25 मई के बीच 13 दिन ऐसे रहे हैं जब कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या चार हजार के पार रही है। 18 मई को यह आंकड़ा सबसे अधिक रहा। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार इस दिन 4529 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई। वहीं, दो मई को सबसे कम मौतें दर्ज की गई थीं। दो मई को यह संख्या 3417 रही थी। 

25 मई को देश में कोरोना के कुल दो लाख आठ हजार 921 नए मामले दर्ज किए गए। इसके अलावा इस दिन कोरोना के 4157 मरीजों की मौत हुई। उल्लेखनीय है कि अब देश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर दो करोड़ 71 लाख 57 हजार 795 हो गई। वहीं, देश में अबतक कुल तीन लाख 11 हजार 726 लोगों की मौत हो चुकी है।

मई में किस दिन हुई कितने लोगों की मौत
तारीख मृतकों की संख्या
01 मई 3689
02 मई 3417
03 मई 3449
04 मई 3780
05 मई 3980
06 मई 3915
07 मई 4187
08 मई 4077
09 मई 3769
10 मई 3876
11 मई 4205
12 मई 4120
13 मई 4000
14 मई 3890
15 मई 4077
16 मई 4106
17 मई 4329
18 मई 4529
19 मई 3874
20 मई 4209
21 मई 4194
22 मई 3741
23 मई 4454
24 मई 3511
25 मई 4157
 

मंगलवार को ऐसे रहे हालात
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार सुबह आठ बजे अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार मंगलवार को एक दिन में सर्वाधिक 22 लाख 17 हजार 320 नमूनों की जांच की गई। देश में अभी तक कुल 33 करोड़ 48 लाख 11 हजार 496 नमूनों की जांच की गई है और नमूनों के संक्रमित आने की दर 9.42 फीसदी है।
देश में अभी 24 लाख 95 हजार 591 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 9.19 फीसदी है। वहीं, कुल दो करोड़ 43 लाख 50 हजार 816 लोग अभी तक संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं और मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 89.66 फीसदी है। कोविड-19 से मृत्यु दर 1.15 फीसदी है।

Related Articles

Back to top button