उर्वशी रौतेला की 5 लाख की ड्रेस में सेफ्टी पिन्स ने किया कबाड़ा, किसी काम का नही रहा सेक्सी फिगर

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) की सुर्खियों में रहने की एक वजह एक्ट्रेस का फैशन एंड स्टाइल है, जो हर बदलते दिन के साथ पहले से कहीं ज्यादा स्टाइलिश होता जा रहा है। लेकिन इस बार उर्वशी ने अपने लिए जो ड्रेस चुनी है, वह किसी का भी ध्यान भटकाने के लिए काफी है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) का स्टाइल मिक्स्ड बैग है, जिसमें खूबसूरती-हॉटनेस और ग्लैमर का डेडली कॉम्बिनेशन एकदम टॉप पर होता है। उर्वशी न केवल रियल इंडियन ब्यूटी की परफेक्ट मिसाल हैं बल्कि एक्ट्रेस का ड्रेसिंग सेंस भी इतना कमाल का है, जिसमें सेक्सीनेस और ऊम्फ फैक्टर की कभी कोई कमी नहीं होती है।

हालांकि, उर्वशी के स्टाइल का एक साइड बहुत ही ब्राइट-वाइब्रेंट, यंग, गर्ली और फेमिनिन है, जिसमें स्टाइल कोशंट के साथ क्यूटनेस ऐड करने का वह कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। लेकिन जिस तरह से यह हसीना बोल्ड रिस्की सिल्हूट कैरी करती हैं, उसमें उनका एक अलग ही कॉन्फिडेंस लेवल नजर आता है।

हां, वो बात अलग है कि अपनी ओवर द स्टाइलिंग और बोल्डनेस के चक्कर में कभी-कभार उर्वशी यह भूल जाती हैं कि जिस ड्रेस को उन्होंने वेअर किया है, उसमें पर्सनल ट्वीस्ट ऐड करने की जरूरत थी भी या नहीं। ऐसा हम यूं ही नहीं बल्कि एक्ट्रेस की लेटेस्ट लुक वाली तस्वीरें उनके ‘आउट ऑफ द ट्रैक’ होने का ढिंढोरा पीट रही हैं।

दरअसल, उर्वशी रौतेला बीते कुछ दिनों से अरब म्यूजिक सेंसेशन मोहम्मद रमजान के साथ अपने न्यू वीडियो ‘वर्सा बेबी’ की शूटिंग कर रही हैं, जोकि एक्ट्रेस का पहला इंटरनेशनल प्रोजेक्ट है। यह गाना इस साल यानी 2021 के सबसे ज्यादा बजट वाले गानों में से एक बताया जा रहा है, जिसकी एक झलक एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर भी शेयर की है।

गाने की शूटिंग से जुड़ी कुछ BTS फोटोज भी इस समय इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें उर्वशी एक ऐसी ड्रेस पहने हुए नजर आ रही हैं, जिसे साल 1994 में हॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री एलिजाबेथ हर्ले ने अपनी फिल्म ‘फोर वेडिंग्स एण्ड अ फ्यूनरल’ के प्रीमियर में पहना था, जिसकी कीमत उस समय करोड़ों में थी।

Related Articles

Back to top button