टूल किट मामले में फंसे रमन सिंह के समर्थन में भाजपा के कार्यकर्ताओ ने घर में रहकर भी नहीं दिया धरना

रायपुर। टूलकिट मामले में फंसे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह सहित जाली दस्तावेज को शेयर करने वाले भाजपा नेताओं के बचाव में उतरी भाजपा के आंदोलन पूरी तरह से फ्लॉप रहा है प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह सहित टूलकिट मामले में बुरी तरह फंस चुके भाजपा नेताओं को बचाने के लिए भाजपा के आयोजित आंदोलन से भाजपा एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के अधिकांश नेता और कार्यकर्ता ने दूरी बना ली।भाजपा कार्यकर्ता घर में रहकर भी टूलकिट मामले में फंसे नेताओ के बचाव में आयोजित आंदोलन में शामिल नहीं हुए।रमन सिंह के बचाव में आयोजित आंदोलन में भाजपा के वही नेता शामिल हुये जो 15 साल तक कमीशन खोरी और भ्रष्टाचार में सहभागी रहे हैं।इसे स्पष्ट हो गया कि रमन सिंह और भाजपा नेताओं के फर्जीवाड़ा से कार्यकर्ता भी नाखूश है। कांग्रेस पार्टी के छवि धूमिल करने के लिए भाजपा के नेताओं ने षड्यंत्र रचा जालसाजी की जाली दस्तावेज तैयार किए और कांग्रेस की छवि धूमिल करने का प्रयास के जिसका पर्दाफाश अनेक फेक न्यूज़ पकड़ने वाले विश्वसनीय एजेंसियों ने किया है और ट्विटर ने भी भाजपा के जाली दस्तावेज शेयर करने वाले नेताओं के ट्विटर में हेराफेरी में मेनूप्लेट मीडिया लिखकर भाजपा नेताओं के काले कारनामे को उजागर किया है।भाजपा नेताओं में अगर गैरत बाकी है शर्म बाकी है तो भाजपा नेताओं को अपने इस अपराध के लिए देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए।

Related Articles

Back to top button