छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 4943 नए केस मिले,मौत के आंकड़े भी 100 से नीचे

रायपुर छत्तीसगढ़ में कोरोना से मौत का ग्राफ अब नीचे आता जा रहा है। करीब डेढ़ महीने के बाद प्रदेश में मौत का आंकड़ा 100 से नीचे और मरीज का ग्राफ 5000 से कम आया है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश में 96 लोगों की मौत हुई है, वहीं 4943 नये मरीज मिले। इस आंकड़े के साथ अब प्रदेश में तेजी से एक्टिव केस भी घट रहे हैं। प्रदेश में अब 76 हजार 446 एक्टिव मरीज रह गये हैं। आज प्रदेश में 9867 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं।
कोरिया में आज प्रदेश में सबसे ज्यादा मरीज मिले हैं। कोरिया में 431 नये मरीज मिले हैं, वहीं सूरजपुर में 414, रायगढ़ में 358, रायपुर में 348, दुर्ग में 127, सरगुजा में 315, बलारामपुर में 368 नये केस मिले हैं
आज सबसे ज्यादा मौते रायगढ़ में हुई है। रायगढ़ में 13 लोगों की जान गयी है, जबकि रायपुर में 11, बिलासपुर में 10 लोगों की जान गयी है।



