बास्तानार ब्लाक के ग्राम कोड़ेनार2 न० अब तक BPL कार्ड धारियों को मुक्त राशन का लाभ नहीं, जोगी कांग्रेस व मुक्ति मोर्चा ने पहुंचकर ग्रामीणों को दिया सुखा राशन सब्जी–भरत कश्यप

BY-नवीन श्रीवास्तव
बास्तानार ब्लाक के ग्राम पंचायत कोड़ेनार2 व ग्राम सीलकझोड़ी में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ ‘जे’ व मुक्ति मोर्चा के द्वारा आज ग्रामीणों को सुखा राशन चावल, सब्जी,दाल, हल्दी, मिर्ची, वितरण किया गया। और ग्रामीणों का कहना है कोड़ेनार2 नम्बर में शासकीय राशन दुकान चालाक का बड़ा मनमानी के चलते आज तक राशन चावल नहीं दिया गया है, इस पर ना कोई स्थानीय जनप्रतिनिधियों ध्यान दें रहा है ना ही अधिकारीयों ने, विश्व में कोरोनावायरस बढ़ते संक्रमण की महामारी व छत्तीसगढ़ में लाकडाऊन चल रहा है इस वक्त राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ में BPL व APL कार्ड धारियों को 2 महीने का मुक्त राशन चावल देने का आदेश दिया। लेकिन बास्तानार ब्लाक के अंतर्गत ग्राम पंचायत कोड़ेनार 2 नम्बर में 15मई हो गया आज तक फ्री राशन चावल का ग्रामीण लाभ नहीं मिला है। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ “जे” व मुक्ति मोर्चा के पदाधिकारियों ने उनका सहारा बना और मुक्ति मोर्चा के जिलाध्यक्ष भरत कश्यप ने बास्तानार ब्लाक के जनपद CEO से बात कर कहां आप तुरंत राशन संचालकों से बात करके ग्रामीणों को दिया जाये। इस दौरान मुक्ति मोर्चा के बास्तानार ब्लाक जयमो बेंजाम,ब्लाक उपाध्यक्ष वामन पोयाम, जिला उपाध्यक्ष सीमांचल ठाकुर, लोहण्डीगुड़ा ब्लॉक अध्यक्ष तुलसी सेठिया, तोकापाल ब्लाक अध्यक्ष मोहन मौर्य,सम्पत मौर्य, ईश्वर बघेल,समलू बैंजाम,जोगा बैंजाम,श्याम सोढ़ी,बोटी सोढ़ी,हड़मो पोमाय,सुनील बैंजाम,कुमाराम बैंजाम, दशमू बैंजाम, कुमारी रंगों पोयामी, जानकी कर्मा,भीमा बैंजाम व आदि ग्रामीण उपस्थित थे



