छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 7664 नए केस मिले, 11475स्वस्थ,129 की मौत

रायपुर, राजधानी रायपुर में शनिवार को 466 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान हुई है। 17 मरीज हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुए हैं तो 1149 मरीजों ने होम आइसोलेशन कंप्लीट किया है। इस तरह कुल 1166 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 18 मरीजों की मौत हुई है। शुक्रवार के आंकडे पर गौर करें तो 358 कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई थी। 516 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किए गए थे ,जबकि 29 मरीजों की इलाज के दौरान मृत्यु हुई थी। इस तरह शुक्रवार की तुलना में 108 मरीज शनिवार को अधिक मिले हैं लेकिन 650 मरीज अधिक स्वस्थ हुए हैं और 11 मौत कम हुई है।

देश में शनिवार को विभिन्न जिलों से 7 हजार 664 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई वहीं 11 हजार 475 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। राज्य में स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए मरीज़ों की संख्या 7 लाख 85 हजार 598 है। राज्य में एक्टिव मरीज़ों की संख्या 1 लाख 10 हजार 401 है। शनिवार को कोविड-19 से 56 मरीज और को-मॉबिडिटी के साथ (कोरोना के साथ अन्य बीमारियों से पीडि़त) 73 मरीज, इस प्रकार 129 मरीजों की मौत हुई है। प्रदेश में शनिवार को हुए कोरोना के कुल टेस्ट की संख्या 70 हजार 239 है।

स्वास्थ्य विभाग ने अपने मेडिकल बुलेटिन में यह जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार को मिलेे 7 हजार 664 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों में से जिला दुर्ग से 288, राजनांदगांव से 222, बालोद से 352, बेमेतरा से 100 , कबीरधाम से 223, रायपुर से 466, धमतरी से 183, बलौदाबाजार से 343, महासमुन्द से 234, गरियाबंद से 158, बिलासपुर से 367, रायगढ़ से 617, कोरबा से 370, जांजगीर-चांपा से 489, मुंगेली से 200, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से 169, सरगुजा से 432, कोरिया से 412, सूरजपुर से 520, बलरामपुर से 434, जशपुर से 360, बस्तर से 235 , कोण्डागांव से 55, दंतेवाड़ा से 91, सुकमा से 40, कांकेर से 226, नारायणपुर से 45, बीजापुर से 30 और अन्य राज्य से 3 मरीज शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button