सरदार वल्लभभाई पटेल,गांधीनगर,गंगा नगर, राजेन्द्र नगर एवम सुंदर लाल शर्मा वार्ड में किया खाद्यान्न एवम हरी सब्जी का किया वितरण

Spread the love

बीनवीन श्रीवास्तव

जगदलपुर– भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल एवं पार्षद द्वारा शुक्रवार को पंडित सुंदर लाल शर्मा,सरदार वल्लभ भाई पटेल,गांधी नगर,गंगा नगर एवम राजेन्द्र नगर वार्ड में खाद्यान एवम हरी सब्जी का वितरण किया गया,खाद्यान सामग्री 600 परिवार एवम हरी सब्जी 700 परिवार वालो को उपलब्ध कराया गया। भाजपा प्रदेश महामंत्री किरण ने कहा भारतीय जनता पार्टी परिवार हर जरुरतमंद लोगों के बीच पहुंच रहे हैं। इसको कोविड कॉल में कार्यकर्ता द्वारा किया जा रहा सेवा ही संगठन के माध्यम से कार्य किया जा रहा है।प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीनिवास राव मद्दी ने कहा भाजपा जिले की टीम इस कोविड काल मे अपनी सेवा दे रहे है जो अनुकरणीय है।मास्क का प्रयोग एवम सोशल डिस्टेंसिंग का पालन सभी करे।जिला महामंत्री रामाश्रय सिंह ने कहा नगर मंडल की टीम को बधाई देता हूँ, जिन्होंने जन सेवा के माध्यम से लोगो तक पहुँच रहे है।नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे ने कहा नगर मंडल एवं भाजपा पार्षदों द्वारा किया गया जनहित के काम बहुत ही अनुकरणीय है,18 वर्ष के युवाओं व बुजुर्गों से आग्रह वैक्सीन जरूर लगवाएं, नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता एवम उपाध्यक्ष मनोहर दत्त तिवारी ने कहा हमारे कार्यकर्ता 144 धारा एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए हर जरूरतमंद लोगों के बीच पूछ रहे हैं, हमारा लक्ष्य पूरे 48 वार्डो में खाद्यान सामग्री पहुंचाना है।उस अवसर पर जिला मंत्री नरसिंग राव,जिला कोषाध्यक्ष रजनीश पाणिग्रही,नगर उपाध्यक्ष मनोहर दत्त तिवारी,महामंत्री संग्राम सिंह राणा,पार्षद धनसिंग नायक,प्रमिला कपूर,रवि कश्यप,रूपेश झा,लक्ष्मण झा,दसरथ गुप्ता,प्रकाश झा,ममता सिंह राणा,गणेश काले,रोशन झा,विक्की साहू, बबला यादव,डिकेश नाग,सोनू,कैलास,अमित तिवारी,शिवा राव,मनीष कर्महे,दिव्यराज सिंह राणा,सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button