सुपर ओवर में दिल्ली ने हैदराबाद को हराया

:
दिल्ली कैपिटल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को सुपर ओवर में हराकर चौथी जीत दर्ज की है. सुपर ओवर में दिल्ली की तरफ से बल्लेबाजी के लिए आए ऋषभ पंत और शिखर धवन ने 7 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया. सुपर ओवर में वॉर्नर ने राशिद खान को गेंद थमाई थी. लेकिन वो टीम को जीत नहीं दिला सके. जीत के साथ दिल्ली प्वाइंट टेबल में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है.
- पहली गेंद- 1 रन
- दूसरी गेंद- 1 रन
- तीसरी गेंद- चौका
- चौथी गेंद- डॉट गेंद
- पांचवी गेंद- 1 रन
- छठी गेंद- 1 रन
सुपर ओवर में दिल्ली को 8 रनों का टारगेट
सुपर ओवर में अक्षर पटेल की गेंदों पर हैदराबाद की तरफ से बल्लेबाजी के लिए आए केन विलियमसन और डेविड वॉर्नर ने 7 रन बनाए हैं. दिल्ली के सामने 8 रन का टारगेट है.
- पहली गेंद- डॉट गेंद
- दूसरी गेंद- 1 रन
- तीसरी गेंद- 4 रन
- चौथी गेंद- डॉट गेंद
- पांचवी गेंद- 1 रन
- छठी गेंद- 1 रन (शॉर्ट रन की वजह से दो की जगह एक रन माना गया)
मैच के बाद दिल्ली दूसरे नंबर पर पहुंची
मैच टाई, सुपर ओवर से फैसला
160 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 159 रन बना लिए हैं. इसी के साथ मैच सुपर ओवर में पहुंच गया है.
हैदराबाद को जीत के लिए आखिरी ओवर में 16 रनों की जरूरत थी. केन विलियमसन के चौके और सुचित के छक्के कीक मदद से मैच टाई हो गया. आखिरी के ओवरों में जगदीश सुचित ने 6 गेंदों में नाबाद 14 रन ठोके. वहीं, विलियमसन ने 51 गेंदों में नाबाद 66 रन बनाए.
7वां विकेट- विजय शंकर को आवेश खान ने अपना शिकार बनाया. 19वें ओवर में विजय शंकर 7 गेंदों में 8 रन बनाकर आउट हो गए.
छठा विकेट- 16वें ओवर में अक्षर पटेल ने लगातार दो विकेट झटके. अभिषेक शर्मा के बाद उन्होंने राशिद खान को भी चलता किया. राशिद खान बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए.
5वां विकेट- 16वें ओवर की पहली गेंद पर हैदराबाद को बड़ा झटका दिया. अभिषेक शर्मा 6 गेंदों पर 5 रन बनाकर आउट हो गए. अक्षर पटेल ने उन्हें चलता किया.
विलियमसन की फिफ्टी – केन विलियमसन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 42 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया है. इस पारी में उन्होंने 6 चौके जड़े.
चौथा विकेट- केदार जाधव 9 गेंदों में 9 रन बनाकर अमित मिश्रा की गेंद के शिकार बने.
तीसरा विकेट- हैदराबाद को 12वें ओवर की दूसरी गेंद पर तीसरा झटका लगा. आवेश खान ने विराट सिंह को चलता किया. विराट सिंह ने 14 गेंदों में 4 रन बनाए. मार्कस स्टोइनिस ने उनका कैच लपका.
स्कोर अपडेट- हैदराबाद ने 10 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 80 रन पूरे किए. दिलचस्प बात ये है दिल्ली का स्कोर भी 10 ओवर में 80 रन ही था. लेकिन दिल्ली ने ये 80 रन बिना विकेट गंवाए बनाए थे.
दूसरा विकेट- हैदराबाद ने 56 रन के स्कोर पर अपना दूसरा विकेट गंवा दिया. जॉनी बेयरस्टो 18 गेंदों में 38 रन बनाकर आउट हो गए. आवेश खान ने उन्हें शिखर धवन के हाथों कैच करवाकर पवेलियन का रास्ता दिखाया.
पहला विकेट- पारी के चौथे ओवर में 8 गेंदों पर 6 रन बनाकर कप्तान डेविड वॉर्नर विकेट गंवा बैठे. रबाडा ने उन्हें रन आउट किया.
हैदराबाद के सामने 160 का टारगेट
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए हैं. स्टीव स्मिथ ने 25 गेंदों में 34 रन और मार्कस स्टोइनिस 2 रन बनाकर नाबाद रहे. दिल्ली की तरफ से पृथ्वी शॉ ने 53 रन, शिखर धवन ने 28 रन, स्टीव स्मिथ नाबाद 34 रन और ऋषभ पंत ने 37 रन बनाए.
दिल्ली कैपिटल्स ने बेहतरीन शुरुआत की थी. टीम ने 5वें ओवर में 50 रन का आंकड़ा पार कर लिया था. इसके बाद भी दिल्ली ने अच्छी बल्लेबाजी का सिलसिला जारी रखा और 10 ओवर में बिना विकेट गंवाए 80 रन बनाए. लेकिन इसके बाद जब टीम को तेज रफ्तार से रन बनाने थे तब हैदराबाद की गेंदबाजी हावी हो गई. परिणाम ये हुआ कि बाद के 10 ओवरों में 4 विकेट खोकर दिल्ली की टीम 79 रन ही बना सकी.



