छत्तीसगढ़ में मिले12666 मरीज, राजधानी में मिले 1639 मरीज ,190 की मौत

रायपुर, छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते राजधानी सहित विभिन्न जिलों में लॉकडाउन लगे 17 से 20 दिन हो गए हैं. इसके बाद भी छत्तीसगढ़ में कोरोना की चैन को तोड़ने में सफलता नहीं मिल पाई है. लगातार बड़ी संख्या में नए मरीजो का मिला जारी हैं. आज भी कुल 12666 नए मरीज मिले हैं. वहीं 190 की मौत हुई हैं. छत्तीसगढ़ मे कोरोना से पिछले 24 घंटो में 11233 मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद उन्हें डिस्चार्ज किया गया हैं. साथ ही 123835 मरीजों का इलाज जारी हैं. आज रायपुर जिले से 1639 नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं. स्वाथ्य विभाग द्वारा आज जारी एक मेडिकल बुलेटिन में इस बात की जानकारी दी गई हैं.
छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस के बारे स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज रविवार शाम तक जिन 12666 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है उसमे रायपुर से 1639, दुर्ग से 1355, राजनांदगांव से 661, बालोद से 364, बेमेतरा से 476, कबीरधाम 299, धमतरी से 290, बलौदाबाजर से 706, महासमुंद से 402, गरियाबंद से 324, बिलासपुर से 988, रायगढ़ से 761, कोरबा से 791, जांजगीर-चांपा से 680, मुंगेली से 402, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से 141, सरगुजा से 319, कोरिया से 261, सूरजपुर से 264, बलरामपुर से 227, जशपुर से 352, बस्तर से 256, कोंडागांव 128, कांकेर से 447 मरीज की पहचान की गई हैं. छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस के आज 11223 मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद उन्हें डिस्चार्ज किया गया हैं. वहीं प्रदेश में आज 190 लोगों की मौत हुई जिसमे रायपुर जिले से सर्वाधिक 44 मरीज शामिल हैं. छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस से अब तक कुल कोरोना वायरस के पॉजिटिव मरीजों की संख्या 652362 हो चुकी हैं. 521217 मरीज कोरना वायरस के ठीक हो चुके हैं. वर्तमान में 123835 का इलाज प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में और होम आइसोलेशन में चल रहा हैं. वहीं प्रदेश में आज रविवार को हुए कुल टेस्ट की संख्या 41150 हैं



