छत्तीसगढ़ में आज 203 कोरोना मरीज़ो की मौत,16731नए मरीज …

रायपुर, छत्तीसगढ़ में कोरोना की रफ्तार बेहद तेज़ है। प्रदेश में आज भी कोरोन मरीजों का आंकड़ा 16 हज़ार के पार रहा। छत्तीसगढ़ में आज 16 हज़ार 731 नए मरीज मिले, वहीं 203 लोगों की मौत हुई।पिछले 24 घंटे में 13 हज़ार 348 मरीज कोरोना से स्वस्थ्य भी हुए हैं। प्रदेश में अभी कुल एक्टिव मरीज 1 लाख 22 हज़ार 963 है। रायपुर में आज 2148 नए कोरोना मरीज मिले हैं, वहीं दुर्ग में 1786, राजनांदगांव में 936, बिलासपुर में 1428, रायगढ़ में 1007 नये मरीज मिले हैं। रायपुर में आज 46 और बिलासपुर में 43 लोगों की मौत हुई। दुर्ग में 23, राजनांदगांव में 13 लोगों की मौत हुई है।

Related Articles

Back to top button