महापौर एजाज ढेबर पीपीई किट पहन इनडोर स्टेडियम में निर्मित कोविड केयर सेंटर में पहुंच मरीजों का हालचाल पूछ बढ़ाया मनोबल





रायपुर।आज रायपुर के इनडोर स्टेडियम में निर्मित कोविड केयर सेंटर में भर्ती मरीजों का हालचाल जानने एवं उनका मनोबल बढ़ाने के लिए पीपीई किट पहनकर उनके बीच महापौर एजाज ढेबर पँहुचे।
इस मुश्किल घड़ी में उन्हें ने सकारात्मक रहकर, मजबूती से लड़ने की अपील की और उनको विश्वास दिलाया कि वे शीघ्र ही स्वस्थ होकर अपने घर लौटेंगे।
इस मौके पर निगम कमिश्नर श्री सौरभ कुमार एवं शिक्षा सचिव श्री आलोक शुक्ला भी मौजूद रहे। वहां भर्ती मरीजों के लिए बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की दृष्टि से वेंटिलेटर और ब्लड टेस्ट की सुविधा का प्रबंध भी किया जा रहा है…



