दिल्ली ने मुंबई के खिलाफ तोड़ा हार का सिलसिला, 6 विकेट से मिली जीत

चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ छह विकेट से जीत हासिल की। दिल्ली की टीम ने शानदार गेंदबाजी के बाद बल्लेबाजी में 137 रनों के लक्ष्य को चार विकेट खोकर हासिल कर लिया।
दिल्ली की रोमांचक जीत
दिल्ली कैपिटल्स ने रोमांचक मुकाबले में मुंबई को पांच गेंदें शेष रहते छह विकेट से हरा दिया है। यह दिल्ली की इस सीजन की तीसरी और चेपॉक में पहली जीत है। इस जीत के साथ दिल्ली की टीम अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है।
आखिरी छह गेंदों का रोमांच
दिल्ली को अब जीत के लिए आखिरी छह गेंदों में पांच रनों की दरकार है। मुंबई की तरफ से पोलार्ड के हाथों में गेंद।



