कोरोना से हाहाकार: छत्तीसगढ़ में मिले 15 हजार से अधिक नए मामले, 181 मरीजों की मौत,अकेले रायपुर में 76 की गई जान

रायपुर, छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस  आज भी रौद्र रूप में रहा. प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कुल 15265 नए मरीज मिले हैं. वहीं 181 की मौत हुई हैं. छत्तीसगढ़ मे कोरोना से पिछले 24 घंटो में 15830 मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद उन्हें डिस्चार्ज किया गया हैं. साथ ही 125688 मरीजों का इलाज जारी हैं. आज रायपुर जिले से 2225 नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं. स्वाथ्य विभाग द्वारा आज जारी एक मेडिकल बुलेटिन में इस बात की जानकारी दी गई हैं.

छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस के बारे स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज मंगलवार शाम तक जिन 15625 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है उसमे रायपुर से 2225, दुर्ग से 1679, राजनांदगांव से 825, बालोद से 413, बेमेतरा से 200, कबीरधाम 279, धमतरी से 472, बलौदाबाजर से 1036, महासमुंद से 450, गरियाबंद से 347, बिलासपुर से 1330, रायगढ़ से 998, कोरबा से 990, जांजगीर-चांपा से 985, मुंगेली से 379, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से 209, सरगुजा से 636, कोरिया से 329, सूरजपुर से 268, बलरामपुर से 230, जशपुर से 393, बस्तर से 220, कोंडागांव 112, कांकेर से 473 मरीज की पहचान की गई हैं.

छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस  के आज 15830 मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद उन्हें डिस्चार्ज किया गया हैं. वहीं प्रदेश में आज 181 लोगों की मौत हुई जिसमे रायपुर जिले से सर्वाधिक 76 मरीज शामिल हैं. छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस से अब तक कुल कोरोना वायरस के पॉजिटिव मरीजों की संख्या 574299 हो चुकी हैं. 442337 मरीज कोरना वायरस के ठीक हो चुके हैं. वर्तमान में 125688 का इलाज प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में और होम आइसोलेशन में चल रहा हैं.

Related Articles

Back to top button