जमशेद अहमद पप्पू ने प्रदेश वासियो को होली शुभकामनाएं दी


रायपुर। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जमशेद अहमद पप्पू ने प्रदेशवासियों को होली की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होलिका दहन और रंगों के महापर्व आप सभी के जीवन में खुशियाँ लेकर आए, यही मेरी भगवान से प्रार्थना है। कोरोना संक्रमण को देखते हुए सभी लोग उत्साह और उमंग के इस त्यौहार के दौरान सभी जरूरी सावधानी बरतें, मास्क पहनें, शारीरिक दूरी बनाए रखें, हाथों को सेनिटाइज करते रहें। यथा संभव घर में होली मनाएं और बाहर भीड़-भाड़ से बचें क्योंकि सुरक्षा में ही बचाव है।




