हमर अस्पताल राजा तालाब पंडित रविशंकर शुक्ला वार्ड में 45 से अधिक उम्र वालो का कोरोना वैक्सीनेशन हुआ प्रारम्भ : आकाश तिवारी

रायपुर: भूपेश बघेल की सरकार द्वारा शहरी स्लम स्वास्थ्य योजनांतर्गत हाॅस्पिटल सह लेबोटरी बस की योजना में अब करोना का वैक्सीन भी 45 वर्ष की आयु से अधिक वालों को लगाया जाएगा. सतर्कता ही सावधानी हैं जो भी व्यक्ति 45 वर्ष अथवा उससे अधिक आयु का है वह करो ना टीका अवश्य लगाएं कल सुबह यह बस हमर अस्पताल के सामने खड़ी होगी इसमें सरकार के द्वारा कोविड-19 का वैक्सीनेशन भी किया जाएगा. पंडित रविशंकर शुक्ला वार्ड के पार्षद आकाश तिवारी ने जानकारी दी. 31 मार्च प्रातः 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक स्थान हमर अस्पताल राजा तालाब, पंडित रविशंकर शुक्ला वार्ड में वैक्सीनेशन होगा.

Related Articles

Back to top button