एयरपोर्ट पर अर्शी खान को अचानक Kiss कर गया फैन, अभिनेत्री ने ऐसे किया रिएक्ट

आवाम की जान कहलाने वालीं अर्शी खान अक्सर किसी न किसी वजह से खबरों में बनी रहती हैं। कभी वजह अर्शी के सोशल मीडिया पोस्ट होते हैं तो कभी उनके बयान। ऐसे में एक बार फिर अर्शी चर्चा में हैं और इस बार वजह है उनका एक वीडियो, जिसमें अर्शी खान को एक फैन अचानक किस करके चला जाता है।
अर्शी खान का वीडियो वायरल
दरअसल हाल ही में विरल भियानी ने अर्शी खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। वीडियो में अर्शी खान काले सूट में काफी खूबसूरत लग रही हैं। वीडियो में दिख रहा है कि अर्शी पैपराजी से बात कर रही होती हैं और एक फैन उनके साथ सेल्फी ले रहा होता है। तभी अचानक वो फैन अर्शी खान के हाथ पर किस करके चला जाता है। ऐसे होते ही अर्शी खान हैरान हो जाती हैं और पैपराजी से कहती हैं- ‘चलो चलो… हो गया अभी।’



