छत्तीसगढ़ में आज मिले कोरोना के 13834 मरीज, 165 की मौत

रायपुर,  छत्तीसगढ़ में 19 अप्रैल को कोरोना संक्रमण के 13834 नए केस सामने आये हैं । वहीं 11815 मरीज़ स्वस्थ हुए हैं ।स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक 165 मरीजों की उपचार के दौरान मौत हुई है । फिलहाल प्रदेश भर में 129000 एक्टिव केस हैं । रायपुर में 2378 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है ।आज रायपुर जिले से 2378 नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं. स्वाथ्य विभाग द्वारा आज जारी एक मेडिकल बुलेटिन में इस बात की जानकारी दी गई हैं.

छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस के बारे स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सोमवार शाम तक जिन 13834 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है उसमे रायपुर से 2378, दुर्ग से 1761, राजनांदगांव से 609, बालोद से 541, बेमेतरा से 268, कबीरधाम 310, धमतरी से 315, बलौदाबाजर से 701, महासमुंद से 314, गरियाबंद से 477, बिलासपुर से 721, रायगढ़ से 958, कोरबा से 787, जांजगीर-चांपा से 822, मुंगेली से 338, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से 219, सरगुजा से 460, कोरिया से 256, सूरजपुर से 321, बलरामपुर से 228, जशपुर से 408, बस्तर से 164, कोंडागांव 128, कांकेर से 258 मरीज की पहचान की गई हैं.

छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस के आज 11815 मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद उन्हें डिस्चार्ज किया गया हैं. वहीं प्रदेश में आज 165 लोगों की मौत हुई जिसमे रायपुर जिले से सर्वाधिक 68 और बिलासपुर जिले से 29 मरीज शामिल हैं.

Related Articles

Back to top button