मोइन की फिरकी में फंसा राजस्थान, चेन्नई ने 45 रन से जीता मैच

चेन्नई की दूसरी जीत
चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने गेंदबाजों के दम पर राजस्थान रॉयल्स को बड़े अंतर से हराकर सीजन की लगातार दूसरी जीत दर्ज की है।
मोईन का एक और बढ़िया ओवर
मोईन अली ने अपनी गेंदबाजी से मैच के हालात पूरी तरह से बदलकर रख दिए हैं। उन्होंने अपने तीन ओवर में महज सात रन देकर तीन विकेट चटकाए हैं। 17 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर: 109/7, राहुल तेवतिया (5), जयदेव उनादकट (8)
मोईन अली की बेहतरीन गेंदबाजी
मोईन अली ने पूरी तरह से मैच को चेन्नई के पाले में डाल दिया है। अपने पहले ओवर में मिलर का विकेट हासिल करने के बाद उन्होंने दूसरे ओवर में रियान पराग और क्रिस मॉरिस को भी पवेलियन की राह दिखा दी है। पराग ने तीन तो मॉरिस बिना खाता खोले आउट हुए। 15 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर: 97/7, राहुल तेवतिया (2), जयदेव उनादकट (1)
मिलर भी लौटे पवेलियन
राजस्थान की टीम अचानक से लड़खड़ा गई है। जडेजा के ओवर में बटलर और दुबे के आउट होने के बाद अगले ओवर में मिलर भी पवेलियन लौट गए हैं। मिलर को मोईन ने दो रन के स्कोर पर एलबीडब्लू किया। 13 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर: 92/5, रियान पराग (1), राहुल तेवतिया (0)
जडेजा का शानदार ओवर
रविंद्र जडेजा का तीसरा ओवर चेन्नई के लिए शानदार साबित हुआ। जडेजा ने ओवर की पहली गेंद पर पहले बटलर को 49 के स्कोर पर बोल्ड किया और फिर आखिरी गेंद पर शिवम दुबे को भी पवेलियन भेजा। 12 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर: 90/4, डेविड मिलर (2), रियान पराग (0)



