IPl 2021:आरसीबी ने मुंबई को आखरी गेंद में हराया,दो विकेट जीत दर्ज की

आईपीएल-14 के पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) ने अंतिम गेंद पर मुंबई इंडियंस को दो विकेट से हरा दिया। आरसीबी की टीम चौथी बार किसी आईपीएल सीजन के पहले मैच में उतरी थी। पिछले तीन मैचों में उसे जीत नहीं मिली थी लेकिन इस बार विराट की टीम ने जीत से शुरुआत की है। तेज गेंदबाज हर्षल पटेल (5/27) की मदद से आरसीबी ने आईपीएल-14 के पहले मैच में गत चैंपियन मुंबई इंडियंस को नौ विकेट पर 159 रन तक सीमित रखा और फिर विराट (33), मैक्सवेल (39) और डीविलियर्स (48) की मदद से अंतिम गेंद पर 8 विकेट पर 160 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। मुंबई की टीम 2013 से अपना शुरुआती मुकाबला नहीं जीत पाई और यह सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहा। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी के लिए कप्तान विराट कोहली (33) साथी वाशिंगटन सुंदर (10) के साथ पारी की शुरुआत को उतरे। पांचवें ओवर में सुंदर को क्रुणाल ने लिन के हाथों कैच करा दिया। आठ गेंद बाद रजत पाटीदार (08) को बोल्ट ने बोल्ड कर दिया। पावरप्ले के पहले छह ओवरों में टीम का स्कोर दो विकेट पर 46 रन था। मुंबई ने कोहली को 20 रन पर रनआउट करने का मौका गंवा दिया था जब हार्दिक का थ्रो निशाने पर नहीं लगा था। 13वें ओवर में अपना दूसरा स्पैल फेंकने आए बुमराह ने कोहली को एलबीडब्ल्यू किया। विराट ने 29 गेंदों की पारी में चार चौके लगाए। मैक्सवेल (39) के साथ उनकी तीसरे विकेट पर 52 रन की साझेदारी हुई। उसके बाद जेनसन ने 15वें ओवर में मैक्सवेल और शाहबाज को आउट कर आरसीबी को दोहरा झटका दिया। 

Related Articles

Back to top button