चार पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव निकले, थाने में हड़कंप

अंबिकापुर। उदयपुर थाना के चार पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इससे थाने में हड़कंप मच गया। तंबू में थाना कार्यालय संचालित किया जा रहा है। उदयपुर थाना के मुख्य भवन को कंटेनमेंट जोन बना दिया गया है। सभी कोरोना पॉजिटिव स्टॉफ को स्वास्थ्य अमला की ओर से दवाइयां दी गई है तथा होम क्वारंटाइन किया गया है। पुलिस अधीक्षक सरगुजा टीआर कोशिमा के निर्देश पर थाना भवन को सैनिटाइज करा दिया है। थाना कार्यालय का संचालन कैंपस के भीतर ही खाली जगह पर तंबू लगाकर किया जा रहा है। कार्यालय में आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है।

Related Articles

Back to top button